लाइव न्यूज़ :

योग गुरु रामदेव के समर्थन में आए बलिया से भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:47 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 28 मई बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह योग गुरु रामदेव द्वारा एलोपैथी के खिलाफ दिये गये बयान के समर्थन में आ गये हैं और उन्होंने योग गुरु को भारतीय चिकित्सा प्रणाली का ध्वजवाहक करार दिया है।

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पोस्‍ट में कहा '' पूज्य बाबा रामदेव पर चिकित्सकों के द्वारा टिप्पणी करना निंदनीय है। वर्तमान चिकित्सा पद्धति को महंगा बनाकर समाज को लूटने वाले नैतिकता की शिक्षा न दें। आज एलोपैथ के क्षेत्र में 10 रूपये की गोली को 100 रूपये में बेचने वाले लोग सफेद वस्त्रधारी अपराधी हो सकते हैं, वह समाज के हितैषी नहीं हो सकते।''

विधायक ने कहा, ''एलोपैथ भी उपयोगी है और आयुर्वेद भी उससे कम नहीं है, यह भाव रखकर समाज में पीड़ित इंसान की सेवा चिकित्सकों को करनी चाहिए।''

उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा है, ‘'भारतीय चिकित्सा पद्धति के ध्वज वाहक पूज्य स्वामी रामदेव जी का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ भारत, समर्थ भारत अभियान की शुरुआत की है।''

उल्लेखनीय है कि रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था जिसमें उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही कुछ दवाओं पर सवाल करते हुए और यह कहते हुए सुना गया कि "कोविड -19 के लिए एलोपैथिक दवाएं लेने से लाखों लोग मारे गए हैं।" बाद में रामदेव ने अपनी टिप्पणी वापस ले ली थी।

इस बीच बृहस्पतिवार को सुरेंद्र सिंह यह आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये थे कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा जारी आदेश के बावजूद सरकार द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र बंद कर दिया गया है। हालांकि बृहस्पतिवार को ही देर शाम बैरिया के उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने गेहूं क्रय की शुरुआत कराकर उनका धरना समाप्त करा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप