लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया पर 2000 करोड़ के शिक्षा घोटाले का आरोप, बोले- मुझे शाम तक गिरफ्तार करो या माफी मांगे बीजेपी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 1, 2019 16:47 IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी झूठ बोल रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के शिक्षा घोटाले का आरोप लगाया है। मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैंने घोटाला किया है तो मुझे गिरफ्तार करें नहीं तो माफी मांगे।

नई दिल्ली, 1 जुलाईः भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के शिक्षा घोटाले का आरोप लगाया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री केजरावील और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा। मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैंने घोटाला किया है तो मुझे गिरफ्तार करें नहीं तो माफी मांगे।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम एक घोटाले का खुलासा कर रहे हैं जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल हैं। एक आरटीआई से पता चला है कि स्कूलों में कमरों के निर्माण के लिए अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये दिए गए थे, जो केवल 892 करोड़ रुपये में बनाए जा सकते थे। जिन 34 ठेकेदारों को टेंडर दिए गए उनमें उनके रिश्तेदार और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हैं। उन्होंने मनीष सिसोदिया से इस मामले पर तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा, 'मैं बीजेपी और मनोज तिवारी को चुनौती देना चाहता हूं। अगर 2000 करोड़ के घोटाले का आरोपी दिल्ली में खुलेआम घूम रहा है तो इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं है। अगर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने घोटाला किया है तो गिरफ्तार करो। या शाम तक गिरफ्तार करो या सार्वजनिक रूप से माफी मांगो।'

टॅग्स :दिल्लीमनीष सिसोदियामनोज तिवारीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया