लाइव न्यूज़ :

BJP संकल्प पत्रः बोले राजनाथ सिंह, हम टॉप 3 अर्थव्यवस्था में आना चाहते, ये है हमारा संकल्प 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2019 12:18 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम नए भारत के निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहे है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की राह में बढ़ा है। अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और हम टॉप 3 अर्थव्यवस्था में आना चाहते हैं, ये हमारा संकल्प है। 

Open in App

देश के गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पार्टी का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी होने से पहले बताया कि संकल्प पत्र को तैयार करने वाली टीम में 12 लोग शामिल थे और उन्हें 12 श्रेणियों में विभाजित किया गया, हर विषय के लिए अलग सब कमेटी बनाई गई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम नए भारत के निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहे है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की राह में बढ़ा है। अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और हम टॉप 3 अर्थव्यवस्था में आना चाहते हैं, ये हमारा संकल्प है। 

उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देश की जनता का विश्वास बढ़ा है। विकास का चक्का तेजी के साथ चलना प्रारंभ हुआ है। हम देशवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में कामयाब हुए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की मन की बात को जानने के लिए लंबा कार्यक्रम चलाया है, लगभग 300 रथ, 7 हजार सुझाव पेटियां, 110 से संवाद कार्यक्रम, 4000 से अधिक भारत के मन की बात हुई है। सोशल मीडिया से भी समझा और साथ ही विशेषज्ञों के हमने राय ली है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल को आधार मानकर, आगे की राह बनाने के लिए संकल्प पत्र तैयार हुआ है। देश की आतंरिक सुरक्षा-बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है। वहीं, राष्ट्रवाद के प्रति पूरी प्रतिबद्धता है और जबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी। साथ ही साथ भारत में होने वाले अवैध घुसपैठ को भी रोकेंगे। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि सिटीजन बिल को हम लागू करेंगे। किसी भी राज्य या उसके निवासी की पहचान के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर मुद्दे को लेकर कहा कि राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना की जाएगी और एक लाख तक के क्रेडिट कार्ड के लोन पर ब्याज नहीं लगेगा। साथ ही साथ देश के सभी किसानों को 6000 सालाना दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे और देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल बाद पेंशन देंगे। इसके अलावा देश में सारे चुनाव साथ हों इस पर भी बहस करेंगे और आम सहमति बनाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीजेपी संकल्प पत्रराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी