लाइव न्यूज़ :

बीजेपी संकल्प पत्र 2019: पीएम मोदी ने कहा- राष्ट्रवाद प्रेरणा, अंत्योदय दर्शन और सुशासन हमारा मंत्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2019 12:50 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने इस घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किये हैं। बीजेपी ने कहा है कि सत्ता में आने पर वह भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर अपनी कोशिश जारी रखेगी और चाहेगी कि इस पर सहमति बने। साथ ही बीजेपी ने यह भी कहा कि आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

बीजेपी ने किसानों, देश के छोटे दुकानदारों को लेकर भी बड़े वादे किये। बीजेपी ने कहा कि उसके संकल्प पत्र में किसानों और छोटे दुकानदारों के लिए 60 साल बाद पेंशन का प्रावधान है।   

लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए। साथ ही आप यहां बीजेपी के घोषणा पत्र के जारी किये जाने के कार्यक्रम को लाइव भी देख सकते हैं.. 

08 Apr, 19 12:54 PM

पीएम मोदी की घोषणा- 'हम अलग जल शक्ति मंत्रालय बनेंगे। नल से जल पहुंचाने पर हम जोर देंगे।'

08 Apr, 19 12:50 PM

पीएम मोदी ने कहा- जन के मन की बात के मूलभूत बातों को संकल्प पत्र में शामिल किया गया। 2022 में आजादी के 75 साल होंगे, हम महापुरुषों के सपने को पूरा करेंगे। 75 वर्ष 75 संकल्प, 75 कदम निश्चित किए हैं।  

08 Apr, 19 12:48 PM

बीजेपी के घोषणापत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने कहा- 'तीन प्रमुख बातें- राष्ट्रवाद प्रेरणा, अंत्योदय दर्शन और सुशासन हमारा मंत्र'

08 Apr, 19 12:25 PM

बीजेपी का घोषणा पत्र- 'पांच किलोमीटर में बैकिंग की सुविधा, 75 नये मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा'

08 Apr, 19 12:17 PM

बीजेपी का घोषणा पत्र- देश में सारे चुनाव एक साथ हो, इस पर बहस करेंगे और आम सहमति बनाएंगे। 1 लाख करोड़ कृषि लोन दिया जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करेंगे।

08 Apr, 19 12:14 PM

बीजेपी का संकल्प पत्र- '2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे। 1 लाख तक क्रेडिट कार्ड पर लोन पर मिलता है, उसमें ब्याज नहीं लगेगा। देश के सभी किसानों को 6000 सालाना मिलेगा। राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल बाद पेंशन देंगे।' 

08 Apr, 19 12:13 PM

राम मंदिर पर बीजेपी की घोषणा- राममंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाश करेंगे।

08 Apr, 19 12:10 PM

बीजेपी के संकल्प पत्र में घोषणा-  किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 साल तक ब्याज नहीं लगेगा।

08 Apr, 19 12:09 PM

बीजेपी का घोषणा पत्र- किसी भी राज्य या उसके निवासी की पहचान के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी। राममंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाश करेंगे। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे। 

08 Apr, 19 12:07 PM

2. भारत में होने वाले अवैध घुसपैठ को रोकेंगे, सिटीजन बिल को हम लागू करेंगे

08 Apr, 19 12:06 PM

बीजेपी का घोषणा पत्र- 1. राष्ट्रवाद के प्रति पूरी प्रतिबद्धता, जबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा, जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी।

08 Apr, 19 12:04 PM

राजनाथ सिंह ने कहा- 'संकल्प पत्र की टीम में 12 लोग शामिल थे। 12 श्रेणियों में विभाजित किया गया, हर विषय के लिए अलग सब कमेटी बनाई गई। हम नए भारत के निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहे है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की राह में बढ़ा है। अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। टॉप 3 अर्थव्यवस्था में आना चाहते हैं, ये हमारा संकल्प है। देश की जनता विश्वास बढ़ा है। विकास का चक्का तेजी के साथ चलना प्रारंभ हुआ है। देशवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में कामयाब हुए है। भारत की मन की बात को जानने के लिए लंबा कार्यक्रम चलाया गया है, लगभग 300 रथ, 7 हजार सुझाव पेटियां, 110 से संवाद कार्यक्रम, 4000 से अधिक भारत के 'मन की बात' कार्यक्रम की मदद ली गई।'

08 Apr, 19 11:58 AM

बीजेपी ने अपना 'संकल्प पत्र' पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली सहित तमाम बड़े बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में जारी किया।

08 Apr, 19 11:55 AM

अमित शाह ने कहा कि 2022 तक बीजेपी 75 संकल्प पूरा करेगी, 6 करोड़ लोगों की भागीदारी से यह संकल्प पत्र बना है।

08 Apr, 19 11:52 AM

बीजेपी का संकल्प पत्र अपेक्षाओं को पूरा करने वाला होगा, हमने सोच बदलने का काम किया है: अमित शाह

08 Apr, 19 11:47 AM

अमित शाह ने कहा- '2014-19 की यात्रा भारत के विकास और दुनिया में बढ़ी साख के लिए याद किया जाएगा।  पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में निर्णायक सरकार बनी, 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास हुआ है। 8 करोड़ से ज्यादा शौचलाय, 2.5 करोड़ लोगों को घर, 50 करोड़ आय़ुष्मान भारत, 12 करोड़ किसानों को फायदा हुआ।' 

08 Apr, 19 11:48 AM

अमित शाह ने कहा- '11 वें नंबर से छठे नंबर के अर्थव्यवस्था बने हैं। देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है, सर्जिकल स्ट्राइक-एयर स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवाद के मूल पर हमला किया है। 125 करोड़ देशवासी आज खुद को सुरक्षित महसूस करता है, भारत की सीमा को कोई नहीं छू सकता। 2004-2014 के बीच भारत का गौरव दुनिया में कम हुआ था।'

08 Apr, 19 11:43 AM

अमित शाह ने कहा- '2014 में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था, पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी पूर्ण बहुमत होने के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई। 2014-19 की यात्रा भारत के विकास और दुनिया में बढ़ी साख के लिए याद किया जाएगा।'

08 Apr, 19 11:40 AM

संगठन मंत्री रामलाल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मंच पर मौजूद। वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मंच पर मौजूद। 

08 Apr, 19 11:23 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। कुछ देर में जारी होगा बीजेपी का संकल्प पत्र: 'संकल्पित भारत, सशक्त भारत'। बीजेपी का संकल्प पत्र 48 पन्नों का होगा। 

08 Apr, 19 11:15 AM

कांग्रेस के जयवीर शेरगिल ने कहा- 'बीजेपी को बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, उद्योग बंद होने और युवाओं को पकौड़ा रोजगार देने के लिए 'संकल्प पत्र' की जगह 'माफी पत्र' लेकर आना चाहिए।' 

08 Apr, 19 10:58 AM

थोड़ी ही देर में बीजेपी अपना घोषण पत्र जारी करने वाली है। दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय से घोषणा पत्र जारी होगा। माना जा रहा है कि अमित शाह और दूसरे बीजेपी के बड़े नेताओं सहित पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मौजूद होंगे। 

08 Apr, 19 09:16 AM

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता व संसदीय बोर्ड के सदस्यों की उपस्थिति में पार्टी 'संकल्प पत्र लोकसभा 2019' का विमोचन करेगी।

08 Apr, 19 08:19 AM

संकल्प पत्र जारी करने के साथ ही भाजपा पिछले पांच साल के मोदी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी जारी कर सकती है। इसके जरिए यह बताने की कोशिश की जाएगी कि 2014 में किए गए वादे पूरे किए गए हैं।

08 Apr, 19 07:37 AM

कहा जा रहा है कि संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रमुखता से जगह दी जाएगी। यह संदेश देने की कोशिश होगी कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर नरमी नहीं बरती जाएगी। 

08 Apr, 19 07:36 AM

संकल्प पत्र में युवा और महिला सशक्तिकरण पर खास जोर हो सकता है। महिलाओं को लेकर मिले सुझावों को देखते हुए विभिन्न स्तरों पर महिलाओं को आरक्षण का वादा भी इस संकल्प पत्र में शामिल किया जा सकता है। 

08 Apr, 19 07:36 AM

बताया जा रहा है कि संकल्प पत्र के लिए किसान कल्याण को लेकर बड़ी संख्या में सुझाव मिले हैं। कहा जा रहा है कि किसानों के लिए पेंशन का भी वादा किया जा सकता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल