लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चुनावों को बनाया अविश्‍वसनीय, लोकतंत्र बचाने के लिए सपा छेड़ेगी अभियान - अखिलेश

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:31 IST

Open in App

लखनऊ, 10 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि ''भाजपा चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्र करती रहती है लेकिन सपा अब लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी।''

सपा प्रमुख मंगलवार को पार्टी मुख्‍यालय में प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सपा मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि ''चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे जब उनमें पारदर्शिता हो। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।''

उल्‍लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश में सात सीटों पर हुए उप चुनाव में अखिलेश ने पहले अपनी जीत का दावा किया था लेकिन मतगणना की रुझानों में सपा पिछड़ गई।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ''उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। भाजपा राज में अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ी है। सत्‍ता का संरक्षण प्राप्त होने से वे बेखौफ है। निर्दोष लोगों, गरीबों, किसानों, नौजवानों की परेशानियां बढ़ी हैं। भाजपा अपनी अंहकारी एकाधिकारवादी राजनीति से देश में लोकतंत्र को भी कमजोर करने में लगी है।''

यादव ने कहा कि ''किसान पर उसके गन्ने का बकाया भुगतान न होने और दूसरे बढ़ती महँगाई के कारण दोहरी मार पड़ रही है। उसकी आय दोगुनी करने की तो अब भाजपा चर्चा भी नहीं करती है।''

यादव ने आरोप लगाया कि ''मुख्यमंत्री की ठोको नीति के तहत पुलिस निर्दोष नागरिकों को ठोक रही है। मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को कई बार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों पर नोटिसें जारी की हैं। इस सरकार ने महँगाई बढ़ाई है। सब्जियों, दाल, तेल के दामों में भारी वृद्धि की है तो किसान के उपयोग में आने वाली बिजली और डीजल भी मंहगा कर दिया गया है। नौजवानों को न नौकरी मिल रही है और न हीं कोई उद्योग प्रदेश में लग रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत