लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के झटके से उबर रही बीजेपी से झारखंड भी फिसला, एक साल में पांच महत्वपूर्ण राज्यों में मिली शिकस्त

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 23, 2019 14:49 IST

पिछले एक साल के दौरान पांच महत्वपूर्ण राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई है। एक के बाद एक राज्यों में मिल रही शिकस्त पीएम मोदी और अमित शाह के लिए चिंता का सबब जरूर बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहालिया महाराष्ट्र का घटनाक्रम और अब झारखंड ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पिछले एक साल के दौरान पांच महत्वपूर्ण राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी के हाथ से झारखंड भी फिसलता दिख रहा है। साल 2018 में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की 21 राज्यों में सरकार थी। लेकिन उसके बाद यह ग्राफ गिरता ही जा रहा है। हालत यह हैं कि पिछले एक साल के दौरान पांच महत्वपूर्ण राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई है। एक के बाद एक राज्यों में मिल रही शिकस्त पीएम मोदी और अमित शाह के लिए चिंता का सबब जरूर बन गई है।

साल दर साल बढ़ा ग्राफ

साल 2014 में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सिर्फ सात राज्यों में सरकारें थीं- गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा और अरुणाचल प्रदेश। उसके बाद मोदी वेव पर सवार होकर साल 2015 में बीजेपी ने 13 राज्यों, साल 2016 में 15 राज्यों, साल 2017 में 19 राज्यों और साल 2018 में 21 राज्यों पर सत्ता जमा ली। 

2018 के बाद गिरावट

इसके बाद उतार का दौर शुरू हुआ। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और फिर जम्मू कश्मीर। बीजेपी का राजनीतिक विस्तार सिमटता जा रहा है। हालिया महाराष्ट्र और अब झारखंड ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। हालांकि कर्नाटक में बीजेपी दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब रही है।

इन पांच बड़े राज्यों में मिली हार

- मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस 114 सीटों पर जीत। शिवराज को हटाकर कमलनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए।

-  राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 73 सीटों पर जीत हासिल हुई। कांग्रेस 99 सीटों पर जीती। वसुंधरा राजे को हटाकर अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने।

- छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 68 सीटें हासिल की। बीजेपी महज 16 सीटों पर सिमट गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को हटाकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने।

- महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवेसना गठबंधन ने चुनाव लड़ा था। लेकिन नतीजों के बाद दोनों पार्टियों में अनबन हो गई। शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। इस तरह एक और बड़ा राज्य भी बीजेपी की झोली से चला गया।

- झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 29 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं महागठबंधन 42 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करता दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos