BJP Lok Sabha candated 3rd List: के अन्नामलाई कोयंबटूर से लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम

By रुस्तम राणा | Published: March 21, 2024 06:30 PM2024-03-21T18:30:43+5:302024-03-21T18:46:29+5:30

BJP Lok Sabha candated 3rd List: भाजपा की तीसरी लिस्ट के अनुसार, के अन्नामलाई कोयंबटूर से, तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे।

BJP Lok Sabha candidated 3rd List: K Annamalai will contest elections from Coimbatore, names of 9 candidates in the list | BJP Lok Sabha candated 3rd List: के अन्नामलाई कोयंबटूर से लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम

BJP Lok Sabha candated 3rd List: के अन्नामलाई कोयंबटूर से लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में भाजपा के तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तिमिलिसाई सौंदर्यराजन और एल मुरुगन जैसे कुल 9 चेहरों का नाम शामिल हैं। भाजपा ने दक्षिण के स्टार नेता के अन्नामलाई को कोयंबटूर से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

भाजपा की तीसरी सूची में उम्मीदवार का नाम एवं संसदीय क्षेत्र

1. तमिलिसाई सौंदर्यराजन - चेन्नई दक्षिण
2. विनोज पी. सेल्वम - चेन्नई सेंट्रल
3. डॉक्टर एसी शनमुगम - वेल्लोर
4. सी. नरसिम्हा- कृष्णागिरी
5. एल. मुरुगन - नीलगिरी (एससी)
6. के अन्नामलाई - कोयंबटूर
7. टी आर पारीवेंधर - पेराम्बलूर
8. नैनार नगेंद्रन - थुथुकुड्डी
9. पोन राधाकृष्णन - कन्याकुमारी

Web Title: BJP Lok Sabha candidated 3rd List: K Annamalai will contest elections from Coimbatore, names of 9 candidates in the list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे