लाइव न्यूज़ :

समाज में विभाजन पैदा करने के लिए रथयात्राएं निकाल रहे हैं भाजपा नेता : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:07 IST

Open in App

रायगंज/मालदा, 10 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं की रथयात्रा का माखौल उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि ‘‘जैसे वे भगवान हों।’’

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा की रथ यात्रा का उदेश्य धर्म के आधार पर समाज में विभाजन पैदा करना है।

उन्होंने भगवा दल पर हिंदू धर्म के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हराने की भाजपा की कोशिशें देश में विपक्ष के अंतिम किले को ढहाने की उसकी महत्वाकांक्षा का हिस्सा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अल्पसंख्यक मुस्लिम बहुल उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों में एक के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से टीएमसी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ''हैदराबाद के भाजपा के पिट्ठू'' को वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें।

पड़ोसी राज्य बिहार में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम बंगाल में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद वाली सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ''रथयात्रा एक धार्मिक उत्सव है। हम सभी इसमें हिस्सा लेते हैं। हम जानते हैं कि भगवान जगन्नाथ, बलराम और भगवती सुभद्रा उन रथों में यात्रा करते हैं। लेकिन भाजपा नेता समाज में विभाजन पैदा करने और एक-दूसरे को लड़वाने के अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रथयात्राएं कर रहे हैं। भाजपा नेता ऐसे रथयात्राएं कर रहे हैं जैसे वे भगवान हों।''

उन्होंने कहा कि ''उसके नेता फर्जी हिंदू हैं। वे अपने स्वार्थों के लिये इनका इस्तेमाल कर पवित्र उत्सव की छवि खराब कर रहे हैं।''

बनर्जी ने भाजपा पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के बाहर से लोगों को लाने का आरोप दोहराते हुए दावा किया कि भगवा दल के नेता केवल फोटो खिंचवाने के लिए स्थानीय लोगों के घरों में खाना खा रहे हैं।

उन्होंने पांच सितारा होटलों से खाना लाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''कुछ बाहरी लोग आलीशान गाड़ियों में आ रहे हैं और फोटो खिंचवाने के लिए गांववालों के घरों में भोजन करने जाते हैं।''

बनर्जी ने कहा, ''बंगाल पर राज्य के लोगों का शासन रहेगा। गुजरात से आ रहे लोगों का नहीं।''

टीएमसी प्रमुख ने बाद में मालदा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे यह सोचकर गलतफहमी में जी रहे हैं कि उन्हें आसानी से हराया जा सकता है।

बनर्जी ने कहा, ''आप गलत सोच रहे हैं कि टीएमसी को बहुत आसानी से हराया जा सकता है। हमें जनता का समर्थन हासिल है। वे गलतफहमी में जी रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''भाजपा के नेता बाहर से आ रहे हैं और मुझे हराकर देश में विपक्ष के अंतिम किले को ढहाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें पता है कि अगर टीएमसी हार गई तो देश में उनका विरोध करने वाला कोई नहीं बचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी