लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटाइन

By स्वाति सिंह | Updated: September 27, 2020 08:12 IST

इससे पहले 23 सितंबर को उमा भारती ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि केदारनाथ में उनके साथ रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउमा भारती कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उमा भारती ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उमा भारती ने लिखा है कि उन्होंने प्रशासन की टीम को खबर देकर बुलवाया और अपना कोरोना टेस्ट कराया। उमा भारती ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 

उमा भारती ने लिखा है, मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे 3 दिन से हल्का बुखार था।' उन्होंने कहा कि ''मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मैं अभी कोरोना पॉज़िटिव निकली हूं।''

उमा भारती ने ट्वीट किया है कि ''मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आए हुए भाई-बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाए, उन सबसे मेरी अपील है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करवाएं एवं सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा था कि ''श्री केदारनाथ बाबा के दर्शन करके कल जब मैं रुद्रप्रयाग पहुंची तो शाम को 7 बजे खबर मिली कि मेरे साथ श्री केदारनाथ जी में रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, धन सिंह रावत जी श्री केदारनाथ जी में मेरे साथ ही थे।''

टॅग्स :उमा भारतीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारत2029 लोकसभा चुनाव झांसी सीट से लड़ना चाहती हूं?, उमा भारती ने कहा- भाजपा नेतृत्व को सूचना दे दी, पार्टी अगर चाहेगी तो...

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?