लाइव न्यूज़ :

BJP का  दिग्विजय सिंह पर वार, कहा- भोपाल में हाफिज सईद को 'साहब', ओसामा बिन लादेन को 'जी' कहने वाले हारे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 26, 2019 08:24 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल का चुनाव वास्तव में ऐसे दलों और नेताओं की हार है, जो राष्ट्र के विरोधियों, देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वालों, आतंकवादियों और हिंसा फैलाने वालों को सम्मान देते रहे हैं. 

Open in App

भोपाल लोकसभा क्षेत्र में जीत तो भाजपा की हुई है, लेकिन इसमें हार उन लोगों की हुई है, जो हाफिज सईद जैसे आतंकियों को ‘साहब’ कहते हैं, जो लोग ओसामा बिन लादेन जैसे विश्वस्तरीय आतंकवादी को ‘जी’ कहकर सम्मान देते हैं. 

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता और भोपाल से पराजित उम्मीदवार दिग्विजय सिंह द्वारा साध्वी प्रज्ञा की जीत को गोडसे की विचारधारा वालों की जीत बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही. शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग जो हमेशा हिंसा और अशांति को हवा देने का काम करते रहे हैं, खुद को शांतिदूत बता रहे हैं, जो हास्यास्पद है.

शर्मा ने कहा कि भोपाल का चुनाव वास्तव में ऐसे दलों और नेताओं की हार है, जो राष्ट्र के विरोधियों, देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वालों, आतंकवादियों और हिंसा फैलाने वालों को सम्मान देते रहे हैं. 

शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और अहिंसा के उनके सिद्धांत के अनुयायी होने का दावा करने वाले ये फर्जी लोग हमेशा हिंसा को हवा देते रहे हैं. 1984 के सिख दंगों से लेकर मुजफ्फरपुर, मेरठ और पता नहीं कितने दंगों में इन्होंने हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया है, पता नहीं कितने मासूमों की बलि ली है. 

शर्मा ने कहा कि देश के सैकड़ों निरपराध नागरिकों का खून बहाने वाले, जाकिर नाईक जैसे लोगों की तरफदारी करने वाले इन नेताओं को किसी और पर टिप्पणी करने का अधिकार ही नहीं है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिग्विजय सिंहभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"