लाइव न्यूज़ :

औरंगजेब रोड का नाम बदलवाने वाले बीजेपी सांसद महेश गिरी को मिला "वीरता" पुरस्कार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 11:23 IST

महेश गिरी दिल्ली के पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से सांसद हैं। गिरी ने नगरपालिका को पत्र लिखकर औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखने का अनुरोध किया था।

Open in App

पूर्वी दिल्ली के बीजेपी संसद महेश गिरी ने एक कार्यक्रम के दौरान औरंगजेब को आतंकवादी करार दिया। बीजेपी सांसद महेश गिरी को दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखने के लिए वीरता का शिवाजी पुरस्कार मिला। शुक्रवार शाम (10 जनवरी ) को इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स में आयोजित कार्यक्रम में महेश गिरी को ये पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को बुलाया गया था लेकिन संसद में बजट सत्र की वजह से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस कार्यक्रम में इरान की संसद के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर गुलाम अली हद्दाद अदेल ने भी हिस्सा लिया। 

सम्मानित किए जाने के तुरंत बाद ही महेश गिरी ने कहा ''जब भी मैं उस सड़क (औरंगजेब रोड ) को देखता था, वह मुझे तकलीफ होती थी। औरंगजेब ने अपने शासन काल में हमारी संस्कृति को बर्बाद किया है, उसने कई बेगुनाहों लोगों को मारा है।  ऐसे में देश की राजधानी में कैसे उसके नाम से सड़क हो सकती है। मुझे लगता था कि यह गलत है, इसलिए मैंने इसे सही करने का फैसला लिया। इसके लिए मुझे धमकी भी दी गई, लेकिन फिर भी मैंने इसका नाम बदलने के लिए प्रयास शुरू किया और फिर इसका नाम बदला गया।''

अगस्त 2015 में महेश गिरी के प्रयास के बाद इस सड़क का नाम औरंगजेब रोड बदलकर डॉ।  एपीजे अब्दुल कलाम दिया था। महेश गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की थी इस रोड का नाम बदला जाए। उन्होंने कहा था कि 'इतिहास की गलतियों को सुधारने की जरूरत है। महेश गिरी के पत्र लिखने के एक महीने के बाद 28 अगस्त 2015 को एनडीएमसी ने इस सड़क का नाम बदलकर डॉ।  एपीजे अब्दुल कलाम रोड रख दिया था।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया