लाइव न्यूज़ :

BJP नेता ने 'फ्री कश्मीर' पोस्टर दिखाने के मामले को लेकर FIR करवाई दर्ज, बवाल मचने पर छात्रा ने दी सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 17:28 IST

बीजेपी के नेता किरीट सोमैया बताया कि उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान 'Free Kashmir' पोस्टर के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। शिवेसेना के नेता संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है कि उन्होंने इस बारे में अखबार में पढ़ा था कि 'मुक्त कश्मीर' पोस्टर दिखाने वाले छात्रों ने सफाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ने कहा कि कल (6 जनवरी) रात को प्रदर्शन में एक लड़की के हाथ में 'फ्री कश्मीर' लिखा पोस्टर लग रहा था।शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि 'मुक्त कश्मीर' पोस्टर दिखाने वाले छात्रों ने सफाई दी है।

बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान 'Free Kashmir' के पोस्टर के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, बीते दिन एक युवती के हाथ में गेटवे ऑफ इंडिया पर 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर देखा गया था, जिसके बाद बवाल हो गया। इस मामले ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी।

समाचार  एजेंसी  एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सौमया ने बताया कि कल (6 जनवरी) रात को प्रदर्शन के दौरान  एक लड़की के हाथ में 'फ्री कश्मीर' लिखा पोस्टर दिखाई दे रहा था। साथ ही बहुत से  प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां लग रही थी जिन पर आपत्तिजनक और अभ्रद भाषा लिखी थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मुझे इस संबंध में जांच करने का विश्वास दिया है।

गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के  दौरान 'Ban on ABVP' तख्तियां देखी गई थीं, जबकि कुछ तख्तियों पर जेएनयू के सहयोग में 'Stand with JNU' भी लिखा था। इसके अलावा शिवेसेना के नेता संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने इस बारे में अखबार में पढ़ा था कि 'फ्री कश्मीर' पोस्टर दिखाने वाले छात्रों ने सफाई दी है कि वो  कश्मीर में इंटरनेट सेवा, मोबाइल सेवा और अन्य मुद्दों पर प्रतिबंध मुक्त चाहते हैं।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'मुक्त कश्मीर' पोस्टर के संबंध में छात्रा ने अपना वीडियो जारी कर सफाई दी 'कल (6 जनवरी) रात 7  बजे करीब मैं गेटवे ऑफ इंडिया गई थी। जहां पर प्रदर्शन हो रहा था। मैंने वहां पर 'फ्री कश्मीर' लिखा पोस्टर पड़ा देखा।  पहली बात तो यह कि मैं कश्मीरी नहीं हूं। मैं एक महाराष्ट्रियन हूं और मेरा सरनेम  प्रभु है। हम वहां पर अपने अधिकारों के बारे में बात करने गए थे। कश्मीर में लगभग 5 महीने से इंटरनेट सेवा बंद है और उनका अभिव्यक्ति का अधिकार छीन लिया गया है, अगर हम उन्हें अपना मानते हैं तो हमें उनके साथ अपनों जैसा व्यवहार करना चाहिए, इसलिए मैंने वो पोस्टर उठाया था।'

आपको बता दें कि बीते रविवार (5 जनवरी) शाम को जेएनयू में हुई हिंसा का सभी राजनीतिक नेताओं ने विरोध किया था। साथ ही प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। जेनयू में हुए हमले में लगभग 30 से ज्यादा छात्र गंभीर रूप से घायल हो  गए थे। जिन्हें दिल्ली के एम्स ट्र्ऱॉमा सेंट्र में भर्ती किया गया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मुंबईशिव सेनासंजय राउतमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील