लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता किरीट सोमैया को मानहानि के दो मामलों में मिली जमानत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:08 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया को उनके विरूद्ध एक गैर सरकारी संगठन और एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि के दो मामलों में जमानत दे दी।

गैर सरकारी संगठन अर्थ और उसके संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण काल्मे ने यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायतें दर्ज करायी थीं।

अदालत ने काल्मे की शिकायत पर पिछले महीने भाजपा नेता को सम्मन जारी किया था। तब सोमैया मंगलवार को सेवरी में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए। उन्होंने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पी आई मोकासी के सामने खुद को बेगुनाह बताया ।

अदालत ने उसके बाद सोमैया को 15-15 हजार रूपये के मुचलके पर दोनों ही मामलों में जमानत दे दी।

शिकायकर्ता के वकीलों- अदनान शेख और अमानी खान ने कहा, ‘‘ दोनों ही मामलों में किरीट सोमैया को कड़ी शर्त के साथ जमानत दी गयी है। यदि उनकी तरफ से कोई उल्लंघन होता है तो यह संगठन जमानत खारिज करने के लिए अदालत का रूख करेगा। ’’

इस मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को साक्ष्य दर्ज किये जाएंगे।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि सोमैया ने एसे पोस्ट और आलेख प्रकाशित कराये थे जिनमें अदालत के समक्ष एक विचाराधीन मामले के संबंध में झूठे, अपमानजनक और मानहानिकारक बयान थे ।

काल्मे ने आरोप लगाया था कि पूर्व सांसद सोमैया ने उनपर महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री का दाहिना हाथ होने और उनके इशारे पर अवैध काम करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार ये आरोप बेबुनियाद एवं मानहानिकरक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत