लाइव न्यूज़ :

BJP नेता का ऐलान, अजहर मसूद का सिर कलम करने वाले को देंगे 51 लाख रुपये का इनाम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 19, 2019 14:04 IST

विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि हाल के आंतकी हमले में जिस तरह भारतीय जवान शहीद हुए हैं उसे लेकर पूरा देश शोक के साथ ही गुस्से में है। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तानी आतंकी अजहर मसूद का सिर कलम करके भारत लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देंगे। बीजेपी नेता के कहा कि इसमें 11 लाख रुपये उनकी ओर से, जबकि 40 लाख रुपये जनता से इकट्ठा करके दिए जाएंगे।

विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि हाल के आंतकी हमले में जिस तरह भारतीय जवान शहीद हुए हैं उसे लेकर पूरा देश शोक के साथ ही गुस्से में है। 

उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री पर भरोसा है कि वह पाकिस्तान द्वारा पोषित आंतकवाद की इस शर्मनाक घटना का मुहंतोड़ जवाब देंगे। भाजपा नेता के अनुसार भाजपा प्रकोष्ठ द्वारा व्यापारियों से धन एकत्र कर उससे शहीद सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

पुलवामा हमले के बाद गुस्से में देश: 14 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में आतंकियों घात लगाकर जवानों पर हमला किया। इनमें से ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इस हमले में 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

(इनपुट भाषा के साथ)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियामसूद अजहरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह