लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सरकार बनाने की तैयारी में बीजेपी, शोभा करंदलाजे ने किया 107 विधायकों के साथ का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 11:22 IST

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है. बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है लेकिन 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई है.

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस ने बीजेपी पर हॉर्स- ट्रेडिंग का आरोप लगाया है.निर्दलीय विधायक नागेश ने पहले ही बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है.

कर्नाटक में चल रहे सियासी उठापटक के बीच बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने दावा किया है कि बीजेपी के पास 107 विधायक हैं और जेडीएस-कांग्रेस के कुल 104 विधायक हैं, ऐसे में राज्यपाल को बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देना चाहिए.

कर्नाटक में 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं जिसमें 10 कांग्रेस और 3 जेडीएस के एमएलए शामिल हैं. इसके अलावा सभी 21 मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है. 

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है.

 

बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है लेकिन 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई है. 

बीजेपी के पास कुल 105 विधायक हैं. ऐसे में दो निर्दलीय विधायकों के साथ और सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के नाते बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर सकती है. नागेश ने पहले ही बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. 

कांग्रेस ने बीजेपी पर हॉर्स- ट्रेडिंग का आरोप लगाया है. बीते दिन संसद में राजनाथ सिंह ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इस्तीफे की शुरूआत खुद राहुल गांधी ने की है.  

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए