लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के सामने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारेबाजी पर भड़की बीजेपी, कहा- 'जो PAK के समर्थन में हैं, वहीं जाएं', कांग्रेस पर गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2020 06:32 IST

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारी लड़की का नाम अमूल्या लियोना है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने लड़की के इस कृत्य की निन्दा करते हुए कहा, ‘‘हम भारत के लिए हैं।’’ संविधान बचाओ’ बैनर के तहत आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों ने असदुद्दीन ओवैसी के मंच पर पहुंचने के बाद अमुल्या नाम की इस महिला को भीड़ को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में बेंगलुरु  गुरुवार को एक कार्यक्रम में एक महिला ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में ‘‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’’ का नारा लगाया। इस घटना का वीडियो ट्वीट कर बीजेपी के नेताओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ऐंटी-सीएए रैली में मंच पर असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यही इन प्रदर्शनों का असली चेहरा है।'

 बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने वीडियो को ट्वीट कर लिखा, 'सीएए-विरोधी प्रदर्शन कहे जाने वाले इस पागलपन को देखिए...एक लेफ्ट ऐक्टिविस्ट बेंगलुरु में पाकिस्तान जिंदाबाद चिल्ला रही है...फ्रिंज तत्वों ने पूरे प्रदर्शनों को अपने कब्जे में ले लिया है। अब यह कहने का समय आ चुका है कि बहुत हो चुका।'

कर्नाटक बीजेपी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'ऐंटी-सीएए ऐक्टिविस्ट अमूल्या लेवोना ने बेंगलुरु में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सच्चाई यही है कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पाकिस्तान और कांग्रेस के नेतृत्व में देशविरोधी ताकतों का जॉइंट वेंचर है। जो लोग पाकिस्तान का समर्थन करते हैं उन्हें हमेशा के लिए पाकिस्तान चले जाना चाहिए।'

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की के खिलाफ राजद्रोह का केस

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारी लड़की का नाम अमूल्या लियोना है। बेंगलुरु पुलिस अभी अमूल्या लियोना से पूछताछ करेगी और इसके बाद कोर्ट में पेश करेगी। 

असदुद्दीन ओवैसी ने लड़की की निंदा की 

ओवैसी ने लड़की के इस कृत्य की निन्दा करते हुए कहा, ‘‘हम भारत के लिए हैं।’’ ओवैसी ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि वह महिला से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘न तो मेरा और न ही मेरी पार्टी का इस महिला से कोई संबंध है। आयोजकों को उसे यहां नहीं बुलाना चाहिए था। यदि मुझे यह पता होता तो मैं यहां नहीं आता। हम भारत के लिए हैं और हम किसी भी तरह दुश्मन देश का समर्थन नहीं करते। हमारा पूरा आंदोलन भारत को बचाने के लिए है।’’ 

‘संविधान बचाओ’ बैनर के तहत आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों ने असदुद्दीन ओवैसी के मंच पर पहुंचने के बाद अमुल्या नाम की इस महिला को भीड़ को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया। महिला ने वहां उपस्थित लोगों से अपने साथ ‘‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’’ का नारा लगाने को कहा। ओवैसी उससे माइक छीनने के लिए बढ़े और अन्य लोग भी महिला को हटाने की कोशिश करने लगे। लेकिन महिला अड़ी रही और बार-बार दोहराते हुए ‘‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’’ कहा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकअसदुद्दीन ओवैसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल