लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने भारत को 'माफिया गणराज्य' में बदल दिया है, अतीक-अशरफ की हत्या पर महुआ मोइत्रा का ट्वीट, ओवैसी ने कहा- वे गिद्ध हैं जो...

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2023 15:40 IST

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर मीडियाकर्मी के रूप में आए और अहमद भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमाफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर राज्य सरकार रानीतिक पार्टियों के निशाने पर है।टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि भगवा पार्टी ने भारत को 'माफिया गणराज्य' में बदल दिया है।एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को एक "नृशंस हत्या" करार दिया है।

नई दिल्ली: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या के बाद भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार की रात टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि भगवा पार्टी ने भारत को 'माफिया गणराज्य' में बदल दिया है।

महुआ मोइत्रा ने रविवार ट्वीट किया- "भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य में बदल दिया है। मैं इसे यहां कहूंगी, मैं इसे विदेश में कहूंगी, मैं इसे हर जगह कहूंगी क्योंकि यह सच्चाई है। टीएमसी सांसद ने आगे लिखा कि हिरासत में दो लोगों को असंख्य पुलिसकर्मियों और कैमरों के सामने गोली मार दी गई - यह कानून के शासन की मौत है।

इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को एक "नृशंस हत्या" करार दिया और कहा कि जो लोग इस हत्या का जश्न मना रहे हैं वे "गिद्ध" हैं। रविवार सुबह मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "इसमें भाजपा सरकार की भूमिका है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए और इस मामले में एक समिति बनाई जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश के किसी भी अधिकारी को समिति में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। यह एक 'कोल्ड-ब्लडेड' हत्या थी।"

ओवैसी ने आगे कहा, "उन्हें (हत्यारों को) वे हथियार कैसे मिले?... उन्हें मारने के बाद वे धार्मिक नारे क्यों लगा रहे थे? आप उन्हें आतंकवादी नहीं तो क्या कहेंगे? क्या आप उन्हें देशभक्त कहेंगे? इस घटना का जश्न मनाने वाले लोग गिद्ध हैं।" उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों हमलावर मीडियाकर्मी के रूप में आए और अहमद भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। तीनों हमलावरों की पहचान- लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। तीन शूटरों ने पुलिस से पूछताछ के दौरान कहा, उन्होंने लोकप्रिय होने के लिए अतीक और उसके भाई की हत्या की।

टॅग्स :महुआ मोइत्राअतीक अहमदटीएमसीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"