लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने किसानों के आंदोलन को लेकर भय की भावना पैदा कर दी है: ब्रत्य

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:57 IST

Open in App

कोलकाता, पांच फरवरी पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु ने शुक्रवार को कहा, 'किसान आंदोलन को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भय की भावना पैदा की गई है और ऐसा लगता है कि कई हस्तियों को 'बंदूक की नोक पर आंदोलन के खिलाफ ट्वीट करने के लिए 'मजबूर' किया जा रहा है।

एक निर्देशक और नाटककार होने के अलावा खुद एक प्रमुख मंच कलाकार बसु ने कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के खिलाफ कई हस्तियों के ट्वीट में समान शब्द और वाक्यांश साझा किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि ये ट्वीट बंदूक की नोक पर कराए गए थे।”

बसु ने कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग की टिप्पणियों से पता चलता है कि आंदोलन ने देश के बाहर भी लहर पैदा कर दी है ।

उन्होंने किसानों के आंदोलन के समर्थन और एकजुटता के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू की ट्रॉलिंग से पता चलता है कि देश में कैसा ‘‘भय और उत्पीड़न’’व्याप्त है।

देश के अन्य राज्यों के साथ तुलना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इतनी आलोचना के बावजूद, हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खिल्ली उड़ाने, उनके और टीएमसी के खिलाफ इतनी अनुचित और व्यक्तिगत टिप्पणियों के बावजूद पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र कायम है।”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भाजपा की तरह प्रतिशोध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर