लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर बनवाने की भाजपा की नीयत नहीं थीः सतीश चंद्र मिश्रा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:18 IST

Open in App

प्रयागराज, 26 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को कहा कि ब्राह्मण समाज अपने आराध्य देवता राम का मंदिर बनवाने के लिए भाजपा के साथ जुड़ा, लेकिन राम मंदिर भाजपा का महज चुनावी मुद्दा था और राम मंदिर बनवाने की उसकी नीयत नहीं थी।

शहर से 25 किलोमीटर दूर हंडिया विधानसभा क्षेत्र के सैदाबाद में ब्राह्मण समाज के सम्मान, सुरक्षा और तरक्की को लेकर आयोजित विचार संगोष्ठी में मिश्रा ने कहा, “उनकी (भाजपा) पांच साल दिल्ली में सरकार रही, उत्तर प्रदेश में सरकार है। वे यदि चाहते तो राम मंदिर को लेकर कानून ला सकते थे, लेकिन उनकी नीयत नहीं थी।”

उन्होंने कहा, “भाजपा ने कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिससे कि भगवान राम का मंदिर बन सके। उच्चतम न्यायालय का जब निर्णय आया तो मजबूरी में उनको आगे बढ़कर दिखावे का काम करना पड़ा। राम मंदिर निर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं है।”

बसपा महासचिव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर उन्होंने हजारों करोड़ रुपये जमा करा लिए हैं जिसका हिसाब पूरा ब्राह्मण समाज जानना चाहता है।

राम मंदिर निर्माण की तुलना अंबेडकर पार्कों से करते हुए मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किए एक साल हो गए, लेकिन अभी तक नीव भी नहीं बन पाई है जबकि बहन मायावती ने लखनऊ में विश्व का सबसे बड़ा स्मारक डेढ़ साल में बनवा कर उसे जनता के लिए खोल भी दिया।

उन्होंने कहा कि मायावती ने लखनऊ से लेकर नोएडा तक मान्यवर कांशीराम के अनेकों पार्क बनवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल