लाइव न्यूज़ :

गोवाः BJP की वेबसाइट पर ‘मोहम्मद बिलाल’ ने लिखा- "पाकिस्तान जिंदाबाद", मचा हड़कंप 

By भाषा | Updated: October 16, 2018 04:09 IST

भाजपा की गोवा इकाई के महासचिव सदानंद तनवाडे ने साइबर हमले से जुड़ी जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

Open in App

भाजपा की गोवा इकाई की एक पुरानी वेबसाइट सोमवार को अज्ञात लोगों ने हैक कर ली और उसपर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के संदेश लिख दिए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

वेबसाइट हैक होने के बाद उस पर ‘‘टीम पीसीई’’ और ‘‘मोहम्मद बिलाल’’ नाम भी लिखे गए। ‘टी पीसीई’ संभवत: साइबर हमला करने वाली टीम का नाम है। हैकर ने वेबसाइट पर अलग अलग चीजें लिखने के बाद एक संदेश में एक लिंक छोड़ा - "mailto:catch.if.you.can@hotmail.com" ।

भाजपा की आईटी सेल से जुड़े पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह एक पुरानी वेबसाइट थी। उन्होंने कहा कि नयी वेबसाइट में हैकिंग विरोधी सुरक्षा उपाय किए हुए हैं। पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा ने अपनी प्रदेश इकाइयों को नयी वेबसाइट से जोड़ रखा है और साइबर हमले में उसपर असर नहीं पड़ा। हालांकि ऐसे मैसेज आने से पार्टी की साइबर सेल में एक बार के लिए हड़कंप मच गया, क्योंकि हैकर ने खुद को पकड़ने का खुला चैलेंज दे दिया है।

भाजपा की गोवा इकाई के महासचिव सदानंद तनवाडे ने साइबर हमले से जुड़ी जानकारी देने से इनकार कर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने अब तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है।

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील