लाइव न्यूज़ :

BJP ने गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना खारिज की, कहा-पर्रिकर ठीक हैं

By भाषा | Updated: September 17, 2018 05:07 IST

बीजेपी ने गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना खारिज की और दावा किया कि राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ठीक हैं।

Open in App

पणजी, 17 सितंबर : भाजपा ने रविवार को गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना खारिज की और दावा किया कि राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ठीक हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पर्रिकर की अस्वस्थता के मद्देनजर तटवर्ती राज्य गोवा में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ सदस्यों...बी एल संतोष, राम लाल और विनय पुराणिक को भेजा था।

रामलाल ने यहां प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज जो भी चर्चा हुई उसके बारे में कल आपको जानकारी दी जाएगी। सरकार के बारे में कोई मुद्दा नहीं है और किसी की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की कोई मांग नहीं है।’’ 

उन्होंने बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन गोवा भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है क्योंकि पर्रिकर ‘‘ठीक’’ हैं।उन्होंने कहा, ‘‘आज केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के दौरान हमने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। नेतृत्व का कोई मुद्दा नहीं है।’’ 

पर्रिकर को अग्नाशय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।आईआईटी इंजीनियर से राजनेता बने 62 वर्षीय पर्रिकर दो क्षेत्रीय सहयोगियों गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी तथा तीन निर्दलीयों के सहयोग से गोवा में सरकार चला रहे हैं।

यह उल्लेख करने पर कि गोवा फारवर्ड पार्टी ने पर्रिकर की अस्वस्थता के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का एक ‘‘स्थायी हल’’ निकालने के लिए कहा है, तेंदुलकर ने कहा कि नेता बदलने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अच्छा है और नेतृत्व परिवर्तन की कोई जरूरत नहीं है। कोर कमेटी (गोवा भाजपा की) की कल बैठक होगी।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी