लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चुनाव आयोग से तिरुपति लोकसभा सीट के लिये उपचुनाव रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को चुनाव आयोग से तिरुपति लोकसभा सीट के लिये उपचुनाव रद्द करने और आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अन्य अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां चुनाव आयोग से मिलकर उसे इस सबंध में एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, नेता जी वी एल नरसिम्हा राव और सी एम रमेश थे । उनके साथ भाजपा की सहयोगी जनसेना के नेता नडेंडला मनोहर भी थे।

भाजपा ने ‘‘चुनाव की शुचिता को कायम रखने के लिए तिरुपति संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव तत्काल रद्द करने और बाद की तारीख के लिए नयी अधिसूचना जारी करने की’’ मांग की।

राव ने चुनाव अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद कहा, ‘‘ हमने आंध प्रदेश के मुख्य सचिव एवं स्थानीय अधिकारियों के विरूद्ध तिरूपति लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान जिला परिषद चुनाव की घोषणा करने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब