लाइव न्यूज़ :

दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी ने AAP नेता अमानतुल्लाह के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: November 6, 2018 13:19 IST

दिल्ली बीजेपी के जन संपर्क प्रकोष्ठ के प्रमुख नीलकंठ बक्शी ने बताया कि तिवारी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को ईमेल के द्वारा शिकायत दर्ज कराई।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी पर बने सिग्नेचर पुल के उद्घाटन समारोह में हुए हंगामे के एक दिन बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा मनोज तिवारी ने आप के एक विधायक पर धमकी देने और समारोह स्थल पर उनके साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। 

दिल्ली बीजेपी के जन संपर्क प्रकोष्ठ के प्रमुख नीलकंठ बक्शी ने बताया कि तिवारी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को ईमेल के द्वारा शिकायत दर्ज कराई। खबरों कि मानें तो नीलकंठ बक्शी ने बताया कि अपनी शिकायत में मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि रविवार को उद्घाटन समारोह में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने उन्हें धमकी दी।' 

उन्होंने कहा कि उनके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आप कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा करने का आरोप लगाया है।

खान ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने तिवारी को धमकी दी। उन्होंने कहा कि यह 'हास्यास्पद' है। तिवारी ने खान पर गोली से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की घटना के सिलसिले में आप से एक और बीजेपी से पांच शिकायतें मिली हैं। 

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष