भाजपा नेता सीपी सिंह ने राहुल गांधी को बताया ‘नकली गांधी’, हेमंत सोरेन बोले- कांग्रेस नेता के माता-पिता पर सवाल उठा रही है बीजेपी?

By भाषा | Published: January 9, 2020 01:24 AM2020-01-09T01:24:49+5:302020-01-09T01:24:49+5:30

bjp CP Singh says Rahul Gandhi 'fake Gandhi' Hemant Soren raised question on | भाजपा नेता सीपी सिंह ने राहुल गांधी को बताया ‘नकली गांधी’, हेमंत सोरेन बोले- कांग्रेस नेता के माता-पिता पर सवाल उठा रही है बीजेपी?

भाजपा नेता सीपी सिंह ने राहुल गांधी को बताया ‘नकली गांधी’, हेमंत सोरेन बोले- कांग्रेस नेता के माता-पिता पर सवाल उठा रही है बीजेपी?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को यह आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं। झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जब सरायकेला खरसांवा में पिछले वर्ष भीड़ द्वारा तबरेज अंसारी की हत्या जाने के मामले में सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया तो भाजपा के विधायकों ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया और भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने जवाबी हमले में यहां तक आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं।

सीपी सिंह के इस बयान पर जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह कह कर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या वह राहुल गांधी के माता-पिता पर सवाल उठा रहे हैं तो सिंह ने सदन में अपनी बात दोहरायी और कहा कि वह तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं वह असली गांधी नहीं हैं।’’ 

Web Title: bjp CP Singh says Rahul Gandhi 'fake Gandhi' Hemant Soren raised question on

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे