लाइव न्यूज़ :

राजस्थान, बिहार और बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर बीजेपी का पलटवार, अनुराग ठाकुर ने पूछा- इन राज्यों में कोई प्रतिनिधिमंडल जाएगा या नहीं?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 22, 2023 14:38 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर विपक्ष की चुप्पी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारीराजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर बीजेपी ने बोला तीखा हमलाकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की

नई दिल्ली: मणिपुर की घटना के बाद से ही महिला सुरक्षा और और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। एक तरफ विपक्ष जहां बीजेपी और केंद्र सरकार को लेकर घेरने की कोशिश कर रहा है वहीं अब भाजपा ने राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे विपक्ष शाषित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हाल ही में हुए अपराधों के लेकर पलटवार किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके  राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर विपक्ष की चुप्पी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेगुसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन  राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला।"

अनुराग ठाकुर ने राजस्थान कैबिनेट से मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हटाने का मुद्दा भी उठाया। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ विधानसभा में बयान दिया था। ठाकुर ने पूछा कि क्या विपक्ष का कोई डेलिगेशन राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी जाएगा?

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी विपक्ष पर तगड़ा हमला बोला था। मणिपुर मुद्दे पर हमलावर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर संसद के पटल पर चर्चा नहीं करना चाहता था। बेहद चिंताजनक बात यह है कि कल, राजस्थान राज्य के एक मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बात की, उन्हें कांग्रेस द्वारा अनौपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया गया। उतना ही चौंकाने वाला एक वीडियो है जो पश्चिम बंगाल के मालदा से आ रहा है जहां दो दलित महिलाओं को पीटा जा रहा है और उनके कपड़े उतारे जा रहे हैं।

बता दें कि  मणिपुर का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस बीच बिहार के बेगुसराय से भी एक वीडियो वायरल होने लगा। बेगुसराय में एक म्यूजिक टीचर और उसकी छात्रा को बंद कमरे में कुछ लोगों ने बिना कपड़ों से पीटा और इस घटना का वीडियो भी बना लिया।  घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसने सभी के होश उड़ा दिए। बीजेपी ऐसी घटनाओं पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल खड़े कर रही है।

टॅग्स :BJPराजस्थानपश्चिम बंगालअनुराग ठाकुरAnurag Thakur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos