भाजपा असम में सभी समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: दास

By भाषा | Published: May 2, 2021 10:19 PM2021-05-02T22:19:57+5:302021-05-02T22:19:57+5:30

BJP committed to the development of all communities in Assam: Das | भाजपा असम में सभी समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: दास

भाजपा असम में सभी समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: दास

गुवाहाटी, दो मई असम में विधानसभा चुनाव के नतीजों के रूझान में भाजपा के सत्ता बरकरार रखने की संभावना के बीच पार्टी के प्रदेश प्रमुख रणजीत कुमार दास ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन लोगों के आशीर्वाद के साथ सभी समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

दास ने इस तरह के परिणाम के लिए राज्य में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय नेताओं का शुक्रिया अदा किया।

दास ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘राज्य के लोगों के प्यार और स्नेह के कारण अगली सरकार बनाने की महज औपचारिकता बाकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार दोगुणा उत्साह और पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की आकांक्षा को पूरा करने के लिए काम करेगी। हम सभी समुदायों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार उनके लिए काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP committed to the development of all communities in Assam: Das

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे