लाइव न्यूज़ :

पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए मंदिर तुड़वा रही है बीजेपी: आप

By भाषा | Updated: December 22, 2018 19:30 IST

भाजपा एक तरफ राम मंदिर बनाने की बात कहती है मगर वह दूसरी जगहों पर बड़ी संख्या में मंदिरों को जमींदोज कर रही है।

Open in App

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर वाराणसी में विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों के ध्वस्तीकरण का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए उस स्थल पर शॉपिंग कंपलेक्स बनवाना चाहती है ।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा "भाजपा का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। वह खुद को राम का भक्त बताती हैं लेकिन राम ने जिन शिव की भक्ति की, उन्हीं के मंदिर को काशी में तुड़वा दिए।"

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में भी 176 मंदिरों को जर्जर बता कर तोड़ने का नोटिस दिया है । भाजपा एक तरफ राम मंदिर बनाने की बात कहती है मगर वह दूसरी जगहों पर बड़ी संख्या में मंदिरों को जमींदोज कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर शॉपिंग मॉल बनवा रही है। काशी के पुरातन मंदिर और पतली गलियां ही उसकी पहचान हैं। योगी सरकार बनारस की उस पहचान को मिटा देना चाहती है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी