लाइव न्यूज़ :

भाजपा का नवीन पटनायक पर हमला, कहा- पश्चिमी ओडिशा के लोगों को छला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 15:48 IST

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और बरगढ़ संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद सुरेश पुजारी ने कहा ''बिजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर नवीन पटनायक ने पश्चिमी ओडिशा के लोगों के साथ छल किया है.''

Open in App
ठळक मुद्देपटनायक ने बिजेपुर और हिंजिली, दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा और जीता था.रविवार को उन्होंने बिजेपुर सीट से इस्तीफा दे दिया.

बिजेपुर विधानसभा सीट से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफे के मद्देनजर भाजपा ने उन पर पश्चिमी क्षेत्र के लोगों के साथ छल करने का आरोप लगाया है.

पटनायक ने बिजेपुर और हिंजिली, दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा और जीता था. रविवार को उन्होंने बिजेपुर सीट से इस्तीफा दे दिया.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और बरगढ़ संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद सुरेश पुजारी ने कहा ''बिजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर नवीन पटनायक ने पश्चिमी ओडिशा के लोगों के साथ छल किया है.''

पुजारी ने कहा कि जब पटनायक ने बिजेपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया, तब पूरे पश्चिमी ओडिशा के लोगों की उनसे बड़ी उम्मीदें बंध गई थीं. अब लोग खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं.

पटनायक ने गंजाम जिले की अपनी हिंजिली सीट से इस्तीफा नहीं दिया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयनारायण मिश्रा ने भी फैसले को लेकर मुख्यमंत्री पर नाराजगी जाहिर की.

उन्होंने कहा ''यह समझना मुश्किल है कि पटनायक ने बिजेपुर से चुनाव लड़ने का फैसला क्यों किया और अब इस सीट से इस्तीफा भी दे दिया.''

पटनायक पर बरसों से पश्चिमी ओडिशा के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए मिश्रा ने कहा कि बिजेपुर सीट से इस्तीफा देने से पहले पटनायक ने जिस विशेष पैकेज का ऐलान किया था वह केवल इस क्षेत्र के लोगों के लिए छलावा था.

30 मई को पटनायक ने बिजेपुर विधानसभा सीट के लिए 1,330 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया था जिसमें 34,000 लोगों को पक्का मकान मुहैया कराने की योजना शामिल थी.

बीजद ने आरोप खारिज किए

इन आरोपों को खारिज करते हुए बीजद नेता और स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजेपुर की अवहेलना नहीं करेंगे, क्योंकि वह पहले कह चुके हैं कि इस क्षेत्र का विकास उनकी जिम्मेदारी है.

टॅग्स :नवीन पटनायकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया