लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच बिहार में फैला बर्ड फ्लू का डर, पशुपालन विभाग के आदेश के बाद मुर्गा-मुर्गियों को दफनाया गया

By स्वाति सिंह | Updated: March 28, 2020 12:35 IST

बिहार की राजधानी पटना में बीते कई दिनों से लगातार मरे कौए मिल रहे हैं, इन्हें बर्ड फ्लू होने का संदेह है। मरे कौए के रक्त के नमूने कोलकाता सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है।प्रभावित इलाके से एक किलोमीटर तक सभी मुर्गा-मुर्गियों को मारने के आदेश

पटना: कोरोना वायरस के संक्रमण से जारी जंग के बीच बिहार में बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इस खतरे को देखते हुए आम लोग और भी ज्यादा दहशतजदा हो गये हैं। इसी बीच बिहार पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को राज्य में सभी मुर्गे को मारने का आदेश दिया।

पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की ओर से भेजे गये मरी मुर्गियों के नमूने में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अब संबंधिक क्षेत्र के एक किमी में मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है।  बता दें कि बीते दिनों पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर रोड-14 के नजदीक एक पोल्ट्री फार्म और नालंदा के कतरीसराय सैदपुर पोल्ट्री फार्म मरे मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। 

बता दें कि बीते कई दिनों से राजधानी पटना में लगातार मरे कौए मिल रहे हैं, इन्हें बर्ड फ्लू होने का संदेह है। मरे कौए के रक्त के नमूने कोलकाता सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए थे। 

इससे पहले केरल में बर्ड फ्लू फैलने के खतरे को लेकर सरकार एक्शन में आई थी। पिनराई सरकार ने फ्लू के केंद्र से एक किलोमीटर तक के इलाके के सभी मुर्गा-मुर्गियों को मारने का आदेश दिया था। यह फ्लू पैरापनानगड़ी में मिला है। पलथींगल में बर्ड फ्लू फैलने के बाद आसपास एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में विशेष रूप से प्रशिक्षित दस दल आज से मुर्गियों को मारने और संक्रमण मुक्त करने का काम करेंगे। बर्ड फ्लू से प्रभावित सभी एक किमी के दायरे में पोल्ट्री फार्म को हटाने के लिए 10 स्पेशल स्क्वाड को तैनात किया गया। 

वहीं, मलप्पुरम रानी ओम्मेन के पशुपालन अधिकारी (एएचओ) का कहना था कि दल के सदस्यों को परपंगड़ी निकाय कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। हर दल में छह से सात सदस्य थे। अधिकारी ने यह भी बताया था कि जिला कलेक्टर के आदेश से प्रभावित क्षेत्र के आसपास दस किलोमीटर तक अंडे, चिकन और पालतू जानवर बेचने पर प्रतिबंध है। केरल में कोझिकोड जिले में भी दो कुक्कुट पालन फार्म में बर्ड फ्लू संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे। जिसके कारण प्राधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों के एक किलोमीटर तक के दायरे में बत्तखों और मुर्गियों को मारने का फैसला करना पड़ा था।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया