लाइव न्यूज़ :

Birbhum Violence: कांग्रेस ने बीरभूम हिंसा को बताया मध्यकालीन बर्बरता का जीता जागता उदाहरण, कहा - यहां मानवराज नहीं, दानवराज है

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2022 16:40 IST

गुरुवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा, यह मध्यकालीन बर्बरता का जीता जागता उदाहरण है। यहाँ 'मानव राज' की जगह 'दानव राज' है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता कहा, मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को तबाह कर दिया हैअधीर रंजन ने बंगाल में राष्ट्रपति से आर्टिकल 355 को लागू करने की मांग की है

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार पर जमकर हमला किया है। गुरुवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा, यह मध्यकालीन बर्बरता का जीता जागता उदाहरण है। यहाँ 'मानव राज' की जगह 'दानव राज' है। सीएम ने राज्य को तबाह कर दिया है। पुलिस और टीएमसी की मिलीभगत से राज्य को लूटा जा रहा है। बंगाल में किसी अन्य राज्य को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

वे गुरुवार को बीरभूम के रामपुरहाट पहुंचे। जहां बोगटूई गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा, यहां के लोग सरकार पर भरोसा नहीं करते हैं, इसलिए हमने आर्टिकल 355 की मांग की है, हम इसके लिए कोर्ट में भी गए। 

उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि मामले में CBI की जांच हो। बंगाल की मुख्यमंत्री आज यहां पिकनिक करने आईं थीं। हेलिकॉप्टर से आईं यहां खाना खाया और चली गईं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को यहां के लोगों के साथ बैठ कर उनकी बात सुननी चाहिए थी। मुझे भी यहां आने से रोका गया था, मैंने 2 घंटे धरना दिया तब जाकर मुझे यहां आने की इजाजत मिली। ये किसी के बाप का रास्ता है क्या? ममता बनर्जी के पिता जी की संपत्ति है क्या?

मालूम हो कि बीरभूम में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता ने राज्य में आर्टिकल 355 लागू करने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति कोविंद को पत्र लिखा है। बीते 21 मार्च को एक टीएमसी नेता की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद यहां हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने 5 घरों में आग लगा दी थी, जिससे 2 बच्चों सहित आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो