लाइव न्यूज़ :

बिजनौर : बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक से गलती से चली गोली, पांच ग्राहक घायल

By भाषा | Updated: August 21, 2021 12:31 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बैंक के एक सुरक्षा कर्मी की बंदूक से कथित तौर पर गलती से चली गोली और उससे निकले छर्रों की चपेट में आने से पांच ग्राहक घायल हो गए। जिला पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 10 बजे थाना स्योहारा के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में तैनात सिक्योरिटी एजेंसी का गार्ड नरदेव(66) अपनी लाइसेंसी बंदूक की जांच कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। उन्होंने बताया कि बंदूक से चली गोली फर्श से टकराई और उससे निकले छर्रें पास ही खड़े बैंक ग्राहक हरफूल, वासू, सुंदर, श्याम सिंह और नवीन चौधरी के पैर में लगे जिससे वे घायल हो गए। जिला पुलिस ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है और गर्ड से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील