लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के साथ-साथ मौसम भी कहर बनकर टूटा, वज्रपात से 7 लोगों की मौत, फसलों का भी हुआ भारी नुकसान 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2020 14:04 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले में कटेया थाना इलाके के देउरिया गांव में पकडी के पेड पर चढकर टिक-टॉक वीडियो बना रहे दो युवकों की वज्रपात से मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देघटना गोपालगंज जिले के कटेया थाने के देवरिया गांव में घटी है. दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पटना:बिहार में कोरोना के साथ-साथ मौसम भी कहर बनकर टूट रहा है. उत्तर बिहार में कालबैशाखी का कहर दिखा है. इस दौरान कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से आम और लीची को भारी नुकसान हुआ है. यही नही विभिन्न जगहों पर वज्रपात की चपेट आने से सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं, वज्रपात से मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. वज्रपात से सीवान और गोपालगंज में दो-दो लोगों की जान गई है. जबकि रोहतास, जहानाबाद और नालंदा जिले में भी एक-एक मौत की सूचना है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले में कटेया थाना इलाके के देउरिया गांव में पकडी के पेड पर चढकर टिक-टॉक वीडियो बना रहे दो युवकों की वज्रपात से मौत हो गई. जबकि एक किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाने के देवरिया गांव में घटी है. 

दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातम छा गया. वहीं, दूसरी तरफ गांववालों ने बताया कि युवकों ने लापरवाही की, जिससे दोनों की जान गई. वहीं, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात के कारण के पटना के अलावा गया में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. पूर्णिया एवं भागलपुर में भी बादल छाए रहने की उम्मीद है. 

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ में चक्रवात सक्रिय है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का प्रभाव देखा जा रहा है. खासकर पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय इलाके में फिलहाल चक्रवात काफी सक्रिय है. पडोसी राज्यों में चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे. 

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत