लाइव न्यूज़ :

बिहार में जुबानी जंग जारी, सुशील मोदी ने पलटवार करते हुए ललन सिंह से दागे 9 सवाल, पूछ ली घोटाले की जांच की भी कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2022 14:59 IST

बिहार में जदयू और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। ललन सिंह ने हाल में सुशील मोदी से 13 सवाल पूछे थे। अब सुशील मोदी ने 9 सवाल ललन सिंह से पूछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जदयू और भाजपा के बीच जुबानी जंग, सुशील मोदी ने ललन सिंह पर कसा तंज।सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह के 13 सवाल के बाद अब पलटवार करते हुए 9 सवाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछ लिए हैं।सुशील मोदी ने कहा कि वे इंतजार करें, 2024 में लालू प्रसाद बिहार को जदयू मुक्त कर देंगे।

पटना: बिहार में जदयू और भाजपा के बीच बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां जदयू और राजद नेताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता भी पलटवार करने का कोई मौका नही छोड़ रहे हैं। 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सुशील मोदी से 13 सवाल पूछे थे। इसके जबाव में सुशील मोदी ने भी ललन सिंह से 9 सवाल पूछ लिया है। सुशील मोदी ने ललन सिंह से जवाब मांगते हुए कहा है कि ललन सिंह तथ्यों के साथ उनके सवालों को जवाब दें। 

जुबानी जंग के बीच सुशील मोदी लगे हाथ ललन सिंह को ये याद दिला रहे हैं कि लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला की जांच सीबीआई से कराने के लिए पीआईएल दाखिल करने में उनकी भूमिका रही। 

सुशील मोदी ने पूछ लिए ललन सिंह से 9 सवाल

1. लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाला की जांच सीबीआई से कराने के लिए पीआईएल दाखिल करने और इस घोटाले से जुड़े कागजात सीबीआई को आपने उपलब्ध कराया था या नहीं? 

2. आईआरसीटीसी घोटाले और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के कागजात तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सीबीआई को आपने उपलब्ध कराए थे या नहीं?

3. नीतीश कुमार ने आपको पार्टी से क्यों निष्कासित किया था और आप की सदस्यता समाप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को क्यों पत्र लिखा था? 

4. जदयू छोड़ने के बाद आपने कहा था कि नहीं “नीतीश कुमार के पेट में दांत कहां-कहां है मैं जानता हूं तथा मैं सर्जन हूं जो एक-एक दांत निकालना जानता हूं? 

5. जदयू छोड़ते समय आप ने नीतीश कुमार को तानाशाह कहा था या नहीं?

6. आपकी पार्टी 1995 में विधानसभा और 2014 में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ी और मात्र 7 एवं 2 सीटों पर क्यों सिमट गई थी?

7. भागलपुर का चुनाव 2004 में विपरीत परिस्थितियों में 1.25 लाख वोट से जीता और उसी वर्ष रेल मंत्री रहते नीतीश कुमार बाढ़ लोकसभा से क्यों चुनाव हार गए थे?

8. उपमुख्यमंत्री आप लोगों की कृपा से नहीं बना था। भाजपा के विधायकों की रायशुमारी में 90% विधायकों ने मेरे पक्ष में मत दिया तब मैं उप-मुख्यमंत्री बना था।

9. IRCTC घोटाले में तेजस्वी पर मुकदमे को CBI ने न तो वापस लिया है और न ही केस बंद किया है। 28 सितंबर को अगली सुनवाई का इंतजार कीजिए.

सुशील मोदी ने ललन सिंह के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हाल जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव और आरसीपी सिंह का किया वहीं हाल उनका भी करेंगे। सुशील मोदी ने ललन सिंह से कहा है कि वे इंतजार करें, 2024 में लालू प्रसाद बिहार को जदयू मुक्त कर देंगे। 

 

टॅग्स :बिहार समाचारLalan Singhसुशील कुमार मोदीजेडीयूभारतीय जनता पार्टीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम