लाइव न्यूज़ :

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने खोला जदयू के भीतर का राज, नीतीश कुमार रह गए आवाक

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2022 18:02 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के नेता अपनी बातों को सही तरीके से मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे मे जरुरी है कि मुख्यमंत्री जी खुद पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अपनी बातों को सही तरीके से मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैंबोले - ऐसे मे जरुरी है कि मुख्यमंत्री जी खुद पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को बेहद गंभीरता से लिया है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के अंदर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अपनी बातों को सही तरीके से मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे मे जरुरी है कि मुख्यमंत्री जी खुद पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कई बार देखा गया है कि पार्टी के नेता मुख्यमंत्री से अपनी बात कहना चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी की मौजूदगी के कारण वह अपनी पूरी बात नीतीश कुमार के सामने नहीं रख पाते हैं। आज मैनें मुख्यमंत्री जी से इसी विषय पर बात की उनसे आग्रह किया कि वह पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से अकेले में मिलने के लिए समय दें, ताकि पार्टी के अंदर चल रही सारी बातें उन तक पहुंचे और जो भी नाराजगी हो, उसे दूर किया जा सके। 

उन्होंने इस दौरान खुद इस बात को माना कि कई बार वह खुद अपनी पूरी बात नीतीश जी से नहीं कर पाए, क्योंकि यह बातें सिर्फ अकेले में ही सकती थी। यह समस्या दूसरे नेताओं के साथ भी हुई है। वहीं बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को बेहद गंभीरता से लिया है और यह कहा कि वह नियमित रूप से पार्टी दफ्तार आया करेंगे। साथ ही उनकी कोशिश होगी कि जिस भी नेता को उनसे अकेले में कुछ बात करनी है तो उनसे वह मिल सकें। 

उपेंद्र कुशवाहा ने इसे पारिवारिक मामले की तरह बताया। वहीं भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे बारे में गलत अफवाह उड़ाया जाता है। उन्होंने साफ कह दिया कि मर जाएंगे लेकिन भाजपा में कभी नहीं जाएंगे। वहीं मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल होने की उनकी कभी कोई इच्छा नहीं रही।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाजेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos