बिहारः नीतीश कुमार का दिन इतना खराब हो गया, दर-दर भटक रहे हैं, केन्द्रीय नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Published: September 25, 2022 03:35 PM2022-09-25T15:35:43+5:302022-09-25T15:36:37+5:30

सोनिया गांधी से लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात पर कटाक्ष करते नित्यानंद राय ने कहा कि आज नीतीश कुमार की हालत ‘दे दे राम.. दिला दे राम, देने वाला सीताराम’ जैसी हो गई है।

Bihar Union Minister Nityanand Rai taunts cm Nitish Kumar day become bad he is wandering from door to door | बिहारः नीतीश कुमार का दिन इतना खराब हो गया, दर-दर भटक रहे हैं, केन्द्रीय नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री कसा तंज

चुटकी लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार का दिन इतना खराब हो गया है कि वे दर-दर भटकने को विवश हो गए हैं।

Highlightsशिवानंद तिवारी नीतीश कुमार को आश्रम चले जाने की सलाह दे रहे हैं।नीतीश कुमार के अपने ही लोग उनका अपमान कर रहे हैं।बिहार सरकार के निकम्मेपन के कारण जमीन अधिग्रहण में परेशानी आ रही है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के दिल्ली दौरे को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तंज कसा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार का दिन इतना खराब हो गया है कि वे दर-दर भटकने को विवश हो गए हैं।

 

सोनिया गांधी से लालू और नीतीश की मुलाकात पर कटाक्ष करते नित्यानंद राय ने कहा कि आज नीतीश कुमार की हालत ‘दे दे राम.. दिला दे राम, देने वाला सीताराम’ जैसी हो गई है। आज ऐसा दिन आ गया है कि नीतीश कुमार दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल यह हो गया है कि अब राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी नीतीश कुमार को आश्रम चले जाने की सलाह दे रहे हैं।

नीतीश के अपने ही लोग उनका अपमान कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के साथ जो नाइंसाफी की, जनता अब उनका नाम तक नहीं लेना चाह रही है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि ललन सिंह को न तो राजनीति का अनुभव है और ना ही किसी और चीज की जानकारी।

अगर अनुभव होता तो उन्हें पता होता कि पूर्णिया एयरपोर्ट की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दिया है। बिहार सरकार के निकम्मेपन के कारण जमीन अधिग्रहण में परेशानी आ रही है। उन्होंने बिहार सरकार को चेतावनी दी कि पूर्णिया एयरपोर्ट जल्द से जल्द बनकर तैयार होगा, नीतीश की सरकार उसमें बाधा न डाले।

Web Title: Bihar Union Minister Nityanand Rai taunts cm Nitish Kumar day become bad he is wandering from door to door

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे