लाइव न्यूज़ :

बिहारः महादलित के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली दो गज जमीन, पत्नी ने घर में ही दफनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2018 20:57 IST

भूमिहीन मजदूर की पत्नी को दफन के लिए पडोसियों ने दो गज जमीन देने से इनकार कर दिया। गांव में कोई सार्वजनिक श्मशान नहीं है।

Open in App

पटना, 14 सितंबरः बिहार के मधेपुरा जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। मधेपुरा में एक महादलित परिवार को मृतक को दफनाने के लिए दो गज जमीन तक नहीं मिली और गांव के दबंग जमींदारों की दबंगई की वजह से महादलित परिवार को अपने ही छोटे से घर में मृतक को दफनाने पर मजबूर किया गया क्योंकि भूमिहीन मजदूर की पत्नी को दफन के लिए पडोसियों ने दो गज जमीन देने से इनकार कर दिया। गांव में कोई सार्वजनिक श्मशान नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुमारखंड प्रखंड के केवटगामा गांव के 40 वर्षीय हरिनारायण ऋषिदेव एक भूमिहीन दिहाडी मजदूर है। उसने बताया कि उनकी 35 वर्षीय सहोगिया देवी डायरिया से पीडित हो गई और अगले दिन उनकी मौत हो गई। ऋषिदेव ने बताया कि मौत के बाद गांव के बाहर नहर किनारे शव को सरकारी जमीन पर दफनाने जा रहे थे, मगर गांव के ही कुछ तथाकथित दबंगों ने अपने जमीन के आगे सरकारी जमीन पर शव को दफनाने नहीं दिया। लाख कोशिशों के बाद जब वे लोग नहीं माने तो मजबूरन अपने ही छोटे से घर में शव को दफनाना पडा। इतना ही नहीं, उनका कहना है कि गांव में जब कभी भी किसी महादलित परिवार के लोग सरकारी जमींन पर शव को जलाने व दफनाने की कोशिश करते हैं तो ये लोग उन्हें ऐसा नहीं करने देते हैं। साथ ही वे महादलितों के साथ मारपीट और गाली गलौज भी करते हैं। 

ऋषिदेव ने बताया कि यहां भूमिहीन लोगों को गरिमा से जीने का हक भी नहीं है और मरने के बाद भी उन्हें दो गज जमीन नसीब नहीं हो पाती है। उन्होंने हर पंचायत में एक सामुदायिक श्मशान बनाने की मांग करते हुए कहा कि ‘मैं नहीं चाहता कि मेरे जैसे अन्य भूमिहीन भाइयों को ऐसी परिस्थिति का सामना करना पडे। गांव के पूर्व मुखिया बेचन ऋषिदेव ने हरिनारायण की शिकायत से सहमति जताई। उन्होंने कहा है कि ‘दलित, भूमिहीन अनुसूचित जाति के लोगों को मरने के बाद भी शांति मिलना मुश्किल है। हरिनारायण की व्यथा सरकार तक पहुंचनी चाहिए और तत्काल सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए अन्यथा हम आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। इसी गांव की कारो देवी ने कहा कि हरिनारायण ने पत्नी को घर में दफना कर एक तरह से लाखों अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के दुख और मौलिक अधिकारों के हनन को उजागर कर दिया है। 

हालांकि, पीडित परिजनों ने स्थानीय जिला प्रशासन से की गांव में अश्मसान घाट बनाने की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर जिले के एसडीएम वृंदा लाल ने बताया कि 'इस तरह के मामले मेरे संज्ञान में आया हैं। मैं खुद घटना स्थल पर जाकर जांच करूंगा कि आखिर मामला है क्या? और अगर गांव में श्मशान घाट नहीं है तो फिर सरकार जमीन चिन्हित कर गांव में श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा और अभी फिलहाल इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील