लाइव न्यूज़ :

BJP के आरोपों का बिहार प्रशासन ने किया खंडन, कहा-'भारत बंद' से नहीं गई बच्ची की जान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2018 14:50 IST

कानून मंत्री  रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के चलतेज जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो गई। उसके लिए कौन जिम्मेदार है?

Open in App

पटना, 10 सितंबरः देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को 'भारत बंद' बुलाया। इस दौरान कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी व तोड़फोड़ की है। वहीं, पार्टी ने 'भारत बंद' को शांतिपूर्ण बताया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के चलते बिहार के जहानाबाद में एक बच्ची की जाम में फंसने की वजह से मौत हो गई। हालांकि उनके आरोपों का खंडन बिहार प्रशासन किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, परितोष कुमार का कहना है कि जिस बच्ची की मौत हुई है उसका 'भारत बंद' से कोई संबंध नहीं है। बच्ची के परिजन घर से खुद देरी से निकले थे।इससे पहले कानून मंत्री  रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के चलतेज जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो गई। उसके लिए कौन जिम्मेदार है? विरोध तक ठीक है, लेकिन जो पेट्रोल पंप और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? 

उन्होंने कहा कि बिहार के जहानाबाद में एम्बुलेंस समय रहते हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाई जिसके कारण 2 साल की बच्ची की दुखद मौत हो गयी, राहुल गांधी जवाब दें कि इसका जिम्मेदार कौन है? 'भारत बंद' के नाम पर पेट्रोल पम्पों में आग लगाईं जा रही है बसों और गाड़ियों को तोड़ा जा रहा है, कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि देश में हो रही इन हिंसाओं का जिम्मेदार कौन है? 

आपको बता दें, कांग्रेस के 'भारत बंद' का एनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और वामपंथी नेताओं ने खुला समर्थन किया है। हांलांकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस बंद को सम‌र्थन तो दिया है, लेकिन इसमें हिस्सा लेने से इनकारा किया। कांग्रेस का कहना है कि कई चैंबर ऑफ कॉमर्स और कारोबारी संगठनों के अलावा 21 विपक्षी दल ने इस भारत बंद का समर्थन किया है। 

टॅग्स :भारत बंदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रविशंकर प्रसादबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव