लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन सरकार को सहयोगी भाकपा-माले ने लगाई लताड़, कहा- "जनता के भरोसा पर खरा नहीं उतर रही है सरकार"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2022 19:51 IST

बिहार में महागठबंधन की सहयोगी माले ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार जनता से किये गये वादे को पूरा नहीं कर रही है। जिसके कारण लोगों की नाराजगी बढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार को समर्थन दे रही वामपंथी भाकपा-माले ने सरकार को दिखाया आइनानीतीश-तेजस्वी सरकार जनता से किये गये वादे को पूरा नहीं कर रही है, जिससे जनता में गुस्सा है विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में जनता ने सरकार के प्रति नाराजगी प्रदर्शित की है

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के अभी तीन महीने ही बीते हैं कि नीतीश सरकार को समर्थन दे रही वामपंथी पार्टी भाकपा-माले ने सरकार को आइना दिखा दिया है। माले ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार जनता से किये गये वादे को पूरा नहीं कर रही है। जिसके कारण लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। पार्टी का कहना है कि विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में भी जनता की नाराजगी सामने आई है।

पटना में भाकपा- माले के पोलित ब्यूरो की दो दिनों तक बैठक के बाद पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार से लोगों में एक नई उम्मीद जगी थी लेकिन सरकार आम लोगों को लगातार निराश ही कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नौकरी की बात की थी। लेकिन सूबे में शिक्षकों की बहाली पर अब तक किसी भी प्रकार की कोशिश नहीं होना बेहद चिंताजनक है। इससे बिहार के युवाओं में आक्रोश पनप रहा है।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि महागठबंधन की सरकार नें पुलिस का आमलोगों पर दमन बदस्तूर जारी है। सरकार ने बार-बार कहा कि बिना वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए गरीबों को नहीं उजाड़ा जायेगा। लेकिन ऐसे बयानों के बावजूद जगह-जगह गरीबों की झोपड़ियां पर बुलडोजर चलाये जा रहे हैं।

माले नेता ने कहा कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भी जनता की नाराजगी दिखी है। महागठबंधन सरकार को इसके प्रति गंभीरता दिखलानी चाहिए और जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए ठोस कोशिश करनी होगी। नहीं तो जनता का मोहभंग होने में देर नहीं लगता। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा में माले विधायकों की संख्या 12 है और वह सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है।

टॅग्स :महागठबंधननीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूबिहारलेफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय