लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटने से सात लोगों की मौत, कई घंटों के बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2021 20:39 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी के नामापुर गोदाईपट्टी मुख्य मार्ग के शांति नदी पुल के निकट शुक्रवार शाम हुए नाव हादसे में लापता हुए सात लोगों का शव बरामद कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले में नाव हादसे में लापता सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तेज हवा की वजह से नाव असंतुलित हो गई और उस पर सवार 20 लोग बागमती नदी में गिर गए। दुर्घटना के बाद नाव पर सवार लोगां में से 13 तैरकर बाहर आ गए, लेकिन सात लोग बह गए थे। 

पटनाःबिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी के नामापुर गोदाईपट्टी मुख्य मार्ग के शांति नदी पुल के निकट शुक्रवार शाम हुए नाव हादसे में लापता हुए सात लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना उस वक्त घटी थी, जब कल्याणपुर प्रखंड के नामपुर पंचायत में नाव के सहारे कई लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान तेज हवा की वजह से नाव असंतुलित हो गई और उस पर सवार 20 लोग बागमती नदी की आगोश में समा गए थे। इनमें से 13 लोग तैरकर बाहर निकल गए थे, जबकि सात लोग तेज धारा में बह गए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नौ बजे के बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाला। मृतकों में मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी के पटसारा निवासी विजय राम (32), उनकी पत्नी रीना देवी (30), उनके पुत्र हसन कुमार (7) के अलावा नामापुर निवासी कमलेश साह के दो पुत्र अमन कुमार (14) और रोहित कुमार (13) वर्ष, पैक्स अध्यक्ष राजेश साह के भाई अर्जुन साह और सुशील साह शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि शाम के वक्त बाजार से खरीदारी कर सभी घर लौट रहे थे। उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जो मवेशी का चारा लेकर लौट रही थीं। अचानक तेज हवा के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। इसमें से कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि सात लोग लापता हो गए। 

हादसा देर शुक्रवार की शाम हुआ और अंधेरा गहराने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। आज सुबह-सुबह घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस बड़ी घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 

इस वक्त बागमती के पानी ने नवापुर गांव को चारों ओर से अपने आगोश में ले रखा है। ऐसे में यहां से आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतक के स्वजनों को चार-चार लाख देने की तैयारी चल रही है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता