लाइव न्यूज़ :

समृद्धि यात्राः 7 जिला, पांचवें चरण की यात्रा 23 से 26 मार्च तक, देखिए सीएम नीतीश किन जिलों में जाएंगे, शेयडूल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2026 15:24 IST

bihar Samriddhi Yatra: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देbihar Samriddhi Yatra: जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए और कई नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की गई।bihar Samriddhi Yatra: स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। bihar Samriddhi Yatra: राजनीतिक दृष्टिकोण से यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवें चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को ही समृद्धि यात्रा का चौथा चरण समाप्त हुआ। अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने गया और औरंगाबाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। यात्रा के समापन के साथ ही अब इसके पांचवें चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों और सियासी गलियारों में नई हलचल तेज हो गई है। समृद्धि यात्रा 4.0 के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया और औरंगाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए और कई नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की गई।

इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। चौथे चरण की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री दो दिनों का विश्राम लेंगे। इसके बाद 23 मार्च से समृद्धि यात्रा 5.0 की शुरुआत की जाएगी। इस चरण में भी सीएम का फोकस विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से सीधे संवाद पर रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, पांचवें चरण की यात्रा 23 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी।

इसके तहत 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल का दौरा करेंगे, जबकि रात्रि विश्राम पटना में होगा। 24 मार्च को कैमूर और रोहतास में कार्यक्रम होगा, फिर पटना में रात्रि विश्राम होगा। 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर जिलों का दौरा करेंगे और रात्रि विश्राम पटना में होगा। जबकि 26 मार्च को अपने गृह जिला नालंदा में विकास कार्यों की समीक्षा, फिर पटना में समापन कार्यक्रम होगा।

इस यात्रा की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री हर जिले में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के जरिए सीधे आम लोगों से जुड़ रहे हैं। इससे सरकार को जमीनी फीडबैक मिल रहा है, वहीं जनता को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका मिल रहा है। बता दें कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित जिलों में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा करते हैं।

वे अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते हैं। इसके साथ ही ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर समाधान के निर्देश देते हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों को करोड़ों रुपये की नई परियोजनाओं की सौगात भी देते रहे हैं, विकास को गति मिल रही है।

राजनीतिक दृष्टिकोण से यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। चर्चा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में इसे उनके कार्यकाल की अंतिम समृद्धि यात्रा के रूप में भी देखा जा रहा है। इस वजह से यह दौरा प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण बन गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’