लाइव न्यूज़ :

बिहारः बागी हुए आरजेडी नेता अशरफ फातमी, मधुबनी से महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: April 13, 2019 23:03 IST

फातमी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने मधुबनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। मेरे बारे में फैसला करने के लिए पार्टी के पास 18 अप्रैल तक का समय है।’’

Open in App

पटना, 13 अप्रैलः राजद का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने शनिवार को पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी और मधुबनी लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। फातमी ने पार्टी को एक अल्टीमेटम भी दिया और कहा कि वह मधुबनी सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 18 अप्रैल तक पार्टी के फैसले का इंतजार करेंगे।

फातमी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने मधुबनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। मेरे बारे में फैसला करने के लिए पार्टी के पास 18 अप्रैल तक का समय है।’’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद को मधुबनी से टिकट देती है तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।     लेकिन अगर शकील अहमद मधुबनी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हैं तो वह उस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत मधुबनी लोकसभा सीट महागठबंधन के घटक दलों में से एक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को मिली है।    वीआईपी ने बद्री पुर्बे को मधुबनी से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने दिग्गज सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के बेटे अशोक यादव को इस सीट से मैदान में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब