लाइव न्यूज़ :

राजद ने चच्चा को आश्रम भेजने की कर ली पूरी तैयारी, बस चौबीस में चने के झाड़ पर चढ़ाकर बेइज्जती कराने की बारी, भाजपा ने नीतीश कुमार पर किया तंज, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2022 17:16 IST

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा था कि नीतीश कुमार आश्रम खोलकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कहते रहे हैं, इसलिए हम नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आश्रम खोलिए।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू की हालत 18वीं शताब्दी की लड़की की तरह है, जिसकी शादी तो हो चुकी पर गौना होना बाकी है। उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि बाबा, नीतीश जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भी अपने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्रम खोलकर राजद नेता तेजस्वी यादव को 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के राजद नेता शिवानंद तिवारी की सलाह पर सियासत गर्मा गई है।

एक ओर जहां जदयू ने शिवानंद तिवारी के बयान पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है तो दूसरी ओर भाजपा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हेंडल से कहा है कि ‘राजद ने चच्चा को आश्रम भेजने की कर ली है पूरी तैयारी, बस चौबीस में चने के झाड़ पर चढ़ाकर बेइज्जती कराने की बारी! उधर, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि बाबा, नीतीश जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं।

करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ है, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहारवासियों के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें। मुझको लगता है यदि आपको जरूरत है, तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भी अपने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने लिखा है कि शिवानंद बाबा, नीतीश जी के आश्रम का साल तो आपने तय कर दिया अब जरा तनिक कुंडली देखकर इहो बता दीं कि राउर तेजस्वी बउआ गौना तक इंतजार करीयन कि पहले ही लइकी (जदयू) लेकर भाग जइयन। आखिर ब्याह तो होइए गईल बा नु!

एक अन्य ट्विट में उन्होंने हिंदी में लिखा है कि जदयू के नेता अकारण ही शिवानंद तिवारी जी से नाराज हैं। कल माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं ही तेजस्वी जी को सत्ता देने की बात कही थी। जदयू कार्यकर्ताओं की हालत 18वीं शताब्दी की उस लड़की की तरह है, जिसकी शादी तो हो चुकी पर गौना होना बाकी है।

दरअसल, राजद के राज्य परिषद की बैठक में राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा था कि नीतीश कुमार आश्रम खोलकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कहते रहे हैं, इसलिए हम नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आश्रम खोलिए। उन्होंने कहा, 2025 में नीतीश जी, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवाइए और उसके बाद मैं भी आपके साथ आश्रम में चलूंगा और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूBJPआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारतीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी