सीएम नीतीश को हिम्मत है तो चंद्रशेखर को पद से हटा कर दिखाएं, राजद ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती

By एस पी सिन्हा | Published: January 17, 2023 07:03 PM2023-01-17T19:03:45+5:302023-01-17T19:05:49+5:30

बिहारः शक्ति सिंह यादव ने कहा कि किसी मंत्री को मंत्रिमंडल में रखने या हटाने का अधिकार मुख्यमंत्री को है। सीएम नीतीश कुमार अपने काम करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Bihar RJD challenged cm nitish kumar If has courage remove dr Chandrashekhar minister post | सीएम नीतीश को हिम्मत है तो चंद्रशेखर को पद से हटा कर दिखाएं, राजद ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती

मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जदयू की बेचैनी को अस्वाभाविक करार दिया है।

Highlightsसीएम नीतीश को हिम्मत है तो चंद्रशेखर को पद से हटा कर दिखाएं।तेजस्वी यादव ने तो कभी नीतीश के काम में हस्तक्षेप नहीं किया है। मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जदयू की बेचैनी को अस्वाभाविक करार दिया है।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर छिड़े सियासी घमासान के बीच जदयू के कई नेताओं ने मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी है। जदयू नेता कह रहे हैं कि राजद को अपने मंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिये। इसके बाद राजद इशारों में ये कह रहा है कि नीतीश को हिम्मत है तो चंद्रशेखर को पद से हटा कर दिखाएं।

जदयू नेताओं को जवाब देते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि मंत्री बनाना और हटाना नीतीश कुमार का अधिकार है। नीतीश कुमार चाहें तो मंत्री चंद्रशेखर को हटा दें, उन्हें कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने तो कभी नीतीश के काम में हस्तक्षेप नहीं किया है। 

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि किसी मंत्री को मंत्रिमंडल में रखने या हटाने का अधिकार मुख्यमंत्री को है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काम करने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके काम में राजद ने कभी हस्तक्षेप नहीं किया है औऱ ना ही सवाल खड़ा किया है। अगर जदयू के नेता मंत्री चंद्रशेखर को हटाने की मांग कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री स्वतंत्र हैं। वे कार्रवाई करें।

तेजस्वी यादव ने कभी मुख्यमंत्री के काम पर सवाल नहीं उठाया है। उन्होंने मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जदयू की बेचैनी को अस्वाभाविक करार दिया है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जदयू के नेताओं की जो उग्रता दिखी है, जो प्रेम दिखा है, दूसरी जमात के साथ वह अस्वाभाविक है।

वह जदयू के लिए विचार करने की चीज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता नरेश अग्रवाल ने भगवान राम के बारे में एक समय काफी आपत्तिजनक बातें कहीं थी, तब तो इन दलों की कोई उग्रता नहीं दिखी थी। फिर आज क्यों उग्रता दिख रही है?

उन्होंने साफ कर दिया कि शिक्षा मंत्री के ट्वीट- शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार लिख दिया तो उसमें क्या गलत है? बिहार में ट्विटर की सरकार नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, जिसमें तेजस्वी यादव काम कर रहे हैं। अपने कार्यक्रमों के तहत। इसमें जदयू नेताओं के बौखलाने की क्या बात है? सरकार को नीतीश कुमार की ही है न।

Web Title: Bihar RJD challenged cm nitish kumar If has courage remove dr Chandrashekhar minister post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे