लाइव न्यूज़ :

बिहार: डीएसपी के घर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ती का चला पता, अवैध बालू खनन और सप्लाई में भागीदारी का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2021 19:16 IST

एसडीपीओ अनूप कुमार के खिलाफ ईओयू द्वारा यह पहली बार कार्रवाई नहीं की गई है, बल्कि इससे पूर्व भी छापेमारी हुई है, जिसमें एक करोड़ से ज्यादा के अवैध संपत्ति के होने की जानकारी मिली थी.

Open in App

पटना: बिहार में आर्थिक अपराध ईकाई के द्वारा बुधवार को एसडीपीओ (डीएसपी) के ठिकानों पर अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की गई. आरोप है कि औरंगाबाद के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने करोड़ों की अवैध कमाई की है. 

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जिस पुलिस पदाधिकारी के यहां छापेमारी की जा रही है, वह कभी आर्थिक अपराध इकाई में रहकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करता रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध बालू खनन के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने औरंगाबाद सदर के तत्कालिक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में पदस्थापन के दौरान उन्होंने बालू खनन में गैरकानूनी तरीके से अवैध संपत्ति अर्जित की थी. 

एसडीपीओ अनूप कुमार पूर्व में डेढ साल तक आर्थिक अपराध ईकाई में काम कर चुके हैं. पैसे की चमक लेकिन ऐसी रही कि वह खुद भी इससे बच नहीं सके और भ्रष्टाचार के गर्त में गहरे तक डूबते चले गए. अवैध बालू खनन और उसके सप्लाई के खेल में उनकी भागीदारी की बात सामने आई है. 

बताया जाता है कि एसडीपीओ अनूप कुमार के खिलाफ ईओयू द्वारा यह पहली बार कार्रवाई नहीं की गई है, बल्कि इससे पूर्व भी छापेमारी हुई है, जिसमें एक करोड़ से ज्यादा के अवैध संपत्ति के होने की जानकारी मिली थी. अब एक बार फिर से उनके पटना के भूतनाथ रोड आवास, गया के पैतृक आवास और रांची स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की गई है. 

बालू खनन के नजरिए से देखें तो औरंगाबाद सबसे प्रमुख केन्द्र है, यहां कुछ महीने पहले ही एसपी को निलंबित किया गया था. पिछले हफ्ते ही यहां के पूर्व जिला परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी, उन पर भी अवैध बालू खनन में शामिल गाड़ियों को पास कराने का आरोप था. 

इस संबंध में एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि औरंगाबाद में पदस्थापन के दौरान संदिग्धों से इनकी दोस्ती हो गई थी. बिचौलियों का अक्सर इनके साथ मिलना-जुलना था. अवैध बालू उत्खनन करने वाले माफियाओं के साथ साठगांठ थी. यह बातें तब सामने आई, जब बालू माफियाओं के साथ देने वाले राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की जांच चल रही थी. 

इसके बाद अनूप कुमार के खिलाफ जांच हुई, उनके खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर 13 दिसंबर को प्राथमिकी नंबर 29/2021 दर्ज दर्ज की गई. मंगलवार को ही कोर्ट से सर्च ऑपरेशन के लिए आदेश लिया गया और बुधवार को कार्रवाई शुरू कर दी गई.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता