लाइव न्यूज़ :

बिहारः तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विधानसभा के शताब्दी समारोह में करेंगे शिरकत, लालू ने सीएम नीतीश पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2021 17:37 IST

बिहार विधानसभा मंडल परिसर में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया है. विधानसभा में राष्ट्रपति का पहला कार्यक्रम शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास का निर्धारित है.

Open in App
ठळक मुद्देपवित्र बोधिवृक्ष के शिशु पौधे का रोपण विधानसभा परिसर में करेंगे.शताब्दी समारोह को लेकर सरकार की तरफ से जोरदार तैयारी की जा रही है. लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा की शताब्दी समारोह के बहाने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है.

पटनाः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार के तीन दिवसीय प्रवास पर बुधवार की दोपहर पटना पहुंच रहे हैं. दरअसल, बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर बिहार सरकार की तरफ से शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

 

21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस समारोह में राष्ट्रपति इसमें शामिल होंगे. बिहार विधानसभा मंडल परिसर में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया है. विधानसभा में राष्ट्रपति का पहला कार्यक्रम शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास का निर्धारित है. इसके बाद वह पवित्र बोधिवृक्ष के शिशु पौधे का रोपण विधानसभा परिसर में करेंगे.

उसी दिन विधानसभा परिसर में आयोजित ‘सदन में विमर्श ही संसदीय प्रणाली का मूल है’ विषय पर आयोजित व्याख्यान देंगे. ऐसे में शताब्दी समारोह को लेकर सरकार की तरफ से जोरदार तैयारी की जा रही है. इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा की शताब्दी समारोह के बहाने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, क्या बिहार विधानसभा भवन को भी मुख्यमंत्री संघ के पास गिरवी रखेंगे? बताया जाता है कि बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह की तैयारियों का बीते 16 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया ने जायजा लिया था. इसको लेकर पहले राजद के ट्विटर हैंडल से आपत्ति जताई गई थी.

अब आज लालू प्रसाद यादव ने इस पर ऐतराज जताया है. उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि आखिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया दोनों लोग सदन के सदस्य नहीं है, फिर किस लिहाज से दोनों लोग विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इसके साथ ही लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल भी पूछा है.

टॅग्स :बिहारपटनारामनाथ कोविंदनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू