लाइव न्यूज़ :

JDU के नीतीश कुमार वाले पोस्टर पर RJD का तंज, क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार

By स्वाति सिंह | Updated: September 3, 2019 13:17 IST

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, राजनीतिक हल्के में इस स्लोगन की व्याख्या अलग-अलग एंगल से शुरू हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू ने सोमवार को एक पोस्टर जारी किया था। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस पोस्टर का जवाब देते हुए नया पोस्टर जारी किया है।

बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार को एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर के एक हिस्से में नीतीश कुमार की चिंतन मुद्रा वाली तस्वीर थी।साथ ही लिखा था, 'क्यूं करें विचार, जब ठीके है नीतीश कुमार'। 

इसके बाद अब मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस पोस्टर का जवाब देते हुए नया पोस्टर जारी किया है। आरजेडी कार्यालय के बाहर लगाए इस पोस्टर में चमकी बुखार और क्राइम के बढ़ते ग्राफ को दिखाया गया है। सीके साथ ही इसपर लिखा है कि 'क्यों न करें विचार, जब बिहार है बीमार'।

बता दें कि बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, राजनीतिक हल्के में इस स्लोगन की व्याख्या अलग-अलग एंगल से शुरू हो गई है। 

यह पोस्टर वॉर कोई पहली बार नहीं है।  नीतीश कुमार को केंद्र में रख जेडीयू द्वारा तैयार किया गया स्लोगन पिछले विधानसभा चुनाव में खूब चर्चित हुआ था। तब पहली बार बिहार में बातचीत की शैली को इस स्लोगन में शामिल किया गया था- 'बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है।' 

जेडीयू के नए स्लोगन पर राजद ने चुटकी ली है। पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि आज के हालात के मुताबिक पार्टी ने नीतीश कुमार के लिए सही स्लोगन रखा है। जिस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति चरमराई है, सूबे में खुलेआम एके- 47 मिल रहे हैं, जनता समझ गई है हमारे मुख्यमंत्री कामचलाऊ हैं। 2020 में जनता सब ठीक कर देगी।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं