लाइव न्यूज़ :

जन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 12:11 IST

राजद सांसद मनोज झा ने 31 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि बिहार सरकार ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करते हुए 17, 24 और 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को राशि हस्तांतरित की है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्ज्वला योजना के तहत 1.16 करोड़ महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है।प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का वादा पूरा किया गया है।निर्वाचन आयोग को लिखित प्रस्ताव देकर इन लाभों को रोकने की मांग की है।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने महिलाओं को बेबसी और भय की छाया से बाहर निकाला है। पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ईरानी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुःख है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार में महिलाओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ “रोकने” के लिए निर्वाचन आयोग से अपील की है। उन्होंने कहा, “जन धन योजना से बिहार की तीन करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है और उज्ज्वला योजना के तहत 1.16 करोड़ महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है।

हम यह भी देख चुके हैं कि प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का वादा पूरा किया गया है।” ईरानी ने कहा, “मेरे लिए यह पीड़ा की बात है कि एक ओर राजग सरकार बिहार की महिला लाभार्थियों के खातों में सीधे धन हस्तांतरित कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजद नेताओं ने निर्वाचन आयोग को लिखित प्रस्ताव देकर इन लाभों को रोकने की मांग की है।”

गौरतलब है कि राजद सांसद मनोज झा ने 31 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि बिहार सरकार ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करते हुए 17, 24 और 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को राशि हस्तांतरित की है।

ईरानी ने कहा कि बिहार में राजग सरकार ने अब तक 1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी है और भविष्य में प्रत्येक लाभार्थी को कुल दो लाख रुपए देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा, “राजग सरकार ने न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता दी है।

बल्कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक भी पारित किया है।” ईरानी ने कहा कि विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर भाजपा नेतृत्व ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है।

उन्होंने कहा, “महिलाओं के उत्थान के प्रति यह समर्पण केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और नीतिगत निर्णयों के रूप में जमीन पर दिखाई दे रहा है।” बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवम्बर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवम्बर को की जाएगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025स्मृति ईरानीबिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो