लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi in Begusarai: राहुल गांधी ने मात्र 24 मिनट में ही समाप्त कर दी अपनी पदयात्रा, बेगूसराय में लोगों को बगैर संबोधित किए हुए रवाना

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2025 13:27 IST

पैदल चलने के दौरान देखा गया कि राहुल गांधी अचानक चलते-चलते रुक गए और भीड़ से एक युवक को बुलाया और उसकी समस्या सुनी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल तमाम लोगों से संवाद भी करते दिखे। इस दौरान पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली। 

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय में राहुल गांधी की यात्रा महज 24 मिनट में समाप्त हो गई राहुल गांधी को नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना थालेकिन अचानक इस सभा को रद्द किया गया

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बेगूसराय में एनएसयूआई की 'पलायन रोको नौकरी दो' रैली में शामिल हुए। पदयात्रा का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार कर रहे थे। कन्हैया के साथ राहुल गांधी सिर्फ एक किलोमीटर तक ही पैदल चले। पैदल चलने के दौरान देखा गया कि राहुल गांधी अचानक चलते-चलते रुक गए और भीड़ से एक युवक को बुलाया और उसकी समस्या सुनी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल तमाम लोगों से संवाद भी करते दिखे। इस दौरान पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली। 

बेगूसराय में राहुल गांधी की यात्रा महज 24 मिनट में समाप्त हो गई। राहुल गांधी को नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था, लेकिन अचानक इस सभा को रद्द किया गया और सभा को बिना संबोधित किये ही राहुल गांधी वापस पटना लौट गए। 

इससे पहले कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि वह बिहार के बेगूसराय जाएंगे, जहां वह यात्रा निकालेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे। 

उन्होंने कहा कि आप भी व्हाइट टी-शर्ट पहन कर आइए। सवाल पूछिए, आवाज उठाइए। सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए। बता दें कि बिहार विधानसभा के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने वाले हैं। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुआ था।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसबेगूसराय लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी