लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द हो, जदयू विधान पार्षद भीष्म सहनी ने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखा, जानें कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2024 16:04 IST

Bihar Politics News: सदस्यता रद्द किए जाने के मामले को लेकर जब सुनील कुमार सिंह को जानकारी मिली तो वो भागे-भागे राबड़ी आवास पहुंचे और इस मामले का जानकारी उन्होंने लालू यादव को दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी।भीष्म सहनी ने कहा है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है। अब सुनील कुमार सिंह की सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच जदयू के विधान पार्षद भीष्म सहनी ने बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखकर राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने राजद विधान पार्षद पर शिकायत दर्ज करवाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आपतिजनक बातें कही है। जदयू के विधान पार्षद ने कहा है कि सुनील कुमार सिंह के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तल्ख टिप्पणी की गई है। इसके साथ ही वो नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी।

भीष्म सहनी ने कहा है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है। ऐसे में अब सुनील कुमार सिंह की सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, सदस्यता रद्द किए जाने के मामले को लेकर जब सुनील कुमार सिंह को जानकारी मिली तो वो भागे-भागे राबड़ी आवास पहुंचे और इस मामले का जानकारी उन्होंने लालू यादव को दी है।

इसके बाद लालू यादव के तरफ से भी उन्हें भरोसा दिया है। सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि याचिका में कहा गया है कि सुनील सिंह ने नियम और कानून के खिलाफ काम करते हुए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की है।

लालू यादव के द्वारा अपनी बेटी रोहिणी आचार्या को टिकट दिए जाने पर सम्राट चौधरी ने कसा तंज, कहा-बेटी से सौदेबाजी कर ली

लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा होने से पहले ही राजद की ओर से पार्टी उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया है। इसके तहत यह निर्णय लिया गया है कि रोहिणी आचार्या छपरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगी।

वहीं, रोहिणी के नाम पर फाइनल मुहर लगने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने उनसे भी सौदाबाजी कर लिया। सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू यादव टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले अपनी बेटी का किडनी लिया।

उसके बाद उसे लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। यही है लालू यादव का परिचय वो टिकट बचने में माहिर हैं और उनसे बड़ा सौदाबाज शायद ही कोई है। जो इंसान अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ता हो उसी का नाम है लालू यादव। अब इससे अधिक लालू यादव के बारे में क्या ही कहा जा सकता है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब