लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: जेसीबी से फूल बरसाए, सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल ने संभाला कार्यभार, भाजपा अध्यक्ष ने कहा- 2025 विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2024 16:58 IST

Bihar Politics News: भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए फूल बरसाए। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा इस रोड शो में उनके साथ मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देभव्य समारोह में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जायसवाल ने पदभार लिया। प्रदेश पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जायसवाल का भव्य अभिनंदन किया।पटना की सड़कों पर रोड शो करते हुए दिलीप जायसवाल को भाजपा दफ्तर लाया गया।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी अब डा. दिलीप जायसवाल के हवाले कर दिया। ऐसे में बिहार में भाजपा संगठन की कमान अब डा. दिलीप जायसवाल के जिम्मे रहेगी। नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में दायित्व ग्रहण कर लिया। भव्य समारोह में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जायसवाल ने पदभार लिया। इससे पहले दिल्ली से पटना पहुंचने पर पार्टी के नेता, प्रदेश पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जायसवाल का भव्य अभिनंदन किया। पटना की सड़कों पर रोड शो करते हुए दिलीप जायसवाल को भाजपा दफ्तर लाया गया। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर उन पर फूलों की बारिश की गई।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए उन पर फूल बरसाए। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा इस रोड शो में उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। भाजपा कार्यालय में उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया गया।

पार्टी कार्यालय में स्वागत की जबर्दस्त तैयारी की गई थी। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची थीं। ढोल-नगाड़े के साथ सभी ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा और मंच के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा दिलीप जायसवाल का स्वागत किया। स्वागत के लिए झंडे बैनर से पटना शहर को पाट दिया गया था।

वहीं, पटना लौटने पर दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रदेश संगठन को समाहित कर राजनीतिक एजेंडे को गांव तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया था कि वे सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और सबका विकास किया जाएगा। कहा जा रहा है कि दिलीप जायसवाल 2025 विधानसभा की तैयारी में जुट गए हैं।

कहा जा रहा है कि दिलीप जायसवाल के द्वारा पदभार ग्रहण कर लिए जाने के बाद अब वह भाजपा में बैठकों का दौर शुरू करेंगे। पिछले दिनों नए अध्यक्ष के तौर पर घोषित होने के बाद दिल्ली जाकर पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बिहार के लिए संदेश लेकर आज पटना पहुंचे।

टॅग्स :Bihar BJPपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब